• Home
  • खेल समाचार
  • राइजिंग स्टार्स एशिया कप आज से शुरू, देखें भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल, और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
Image

राइजिंग स्टार्स एशिया कप आज से शुरू, देखें भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल, और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल


राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 आज से शुरू हो गया है. पहला मैच हांगकांग और बांग्लादेश ए टीम के बीच खेला जा रहा है. ये 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें खेल रही हैं. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, यानी दोनों के बीच एक मैच कंफर्म है. इंडिया-ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव प्रसारण-स्ट्रीमिंग की डिटेल्स.

फॉर्मेट की बात करें तो राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में खेलने वाली कुल 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की अन्य 3 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और अन्य 2-2 टीमें बाहर हो जाएंगी. ग्रुप A से टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम से सेमीफाइनल में खेलेगी.

इंडिया-ए का शेड्यूल

  • 20 नवंबर: इंडिया-ए बनाम नेपाल (दोहा)
  • 22 नवंबर: इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए (दोहा)
  • 24 नवंबर: इंडिया-ए बनाम यूएई (दोहा)

इंडिया-ए के तीनों मैचों की बात करें तो दोहा में मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा, इस समय भारत में दोपहर के 3:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा.

ग्रुप स्टेज के सभी मैच 24 नवंबर को खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद तय हो जाएगा कि सेमीफाइनल में किस टीम का मैच किस टीम के साथ है. पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को है. फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को है.

इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अरशद खान, विप्रज निगम, प्रिंस यादव.

भारत में कहां हो रहा है लाइव प्रसारण?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव



Source link

Related Posts

IPL 2027 से कितने खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया? RCB का धाकड़ बल्लेबाज भी हुआ बाहर

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने मिलकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

9 मैच में 106 ‘नो-बॉल’, पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है. तीसरे दिन तक पाकिस्तानी गेंदबाजों…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

भारतीयों का 3 साल पुराना 19 नवंबर का जख्म, ट्रेविस हेड ने पोस्ट कर छिड़का नमक

टीम इंडिया ने तीन साल पहले आज के दिन यानी 19 नवंबर को 2023 वनडे वर्ल्ड कप का…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

100 रन से पहले 5 विकेट, फिर भारत की कुटाई; न्यूजीलैंड ने 680 पर घोषित की पारी

इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. मुकाबले की…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top