• Home
  • खेल समाचार
  • खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान
Image

खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान


महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर बन चुके हैं. चेन्नई ने बीते मंगलवार (17 नवंबर) इस बात का एलान किया कि माही अब फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलेंगे. वह आगामी सीजन में टीम के लिए मेंटॉर की भूमिका अदा करेंगे. धोनी के आईपीएल संन्यास और मेंटॉर बनने पर तमाम पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स ने अपनी-अपनी राय दी. अब धोनी के साथी और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया. 

सहवाग का मानना है कि धोनी पर खिलाड़ी से ज्यादा प्रेशर मेंटॉर बनने का होगा. सहवाग ने अब धोनी पर टीम बनाने और उसके जीतने व हारने का प्रेशर होगा. इसके अलावा माही के संन्यास को लेकर वीरू ने कहा कि शायद उनके संन्यास का यही वक्त था.

मेंटॉर के रूप में धोनी पर क्यों होगा ज्यादा प्रेशर?

मीडिया से बात करते हुए सहवाग ने कहा, “जिस दिन से उन्होंने चेन्नई को ज्वाइन किया था, वह तभी से मेंटॉर हैं. वही कप्तान थे, वही टीम बनाते थे, वही ग्राउंड पर गेम चलाते थे. यह कोई नहीं बात नहीं है. जब धोनी मेंटॉर का किरदार संभालेंगे, तब उन्हें प्रेशर पता चलेगा, खेलने पर उन्हें प्रेशर नहीं पता चलता. वह टीम बनाएंगे, टीम जीते या हारेगी, तब थोड़ा प्रेशर रहेगा.”

धोनी के रिटायरमेंट पर क्या बोले सहवाग?

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सहवाग ने कहा, “हर एक खिलाड़ी का समय होता है. शायद यह वो समय था जब उन्हें क्रिकेट से रिटायर हो जाना चाहिए था, तो उन्होंने आईपीएल से संन्यास लिया.”

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

माही का आईपीएल करियर 278 मैचों का रहा. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा. माही 100 बार नाबाद लौटे हैं. उनके पास आईपीएल में सबसे ज्यादा नाबाद रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

 

यह भी पढ़ें: शमी तो छोड़िए मोहम्मद सिराज का भी 2027 वर्ल्ड में कटेगा पत्ता? अश्विन ने फोड़ा बम



Source link

Related Posts

युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 में 400 विकेट पूरे करके नया इतिहास लिख दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट? जानें A टू Z डिटेल्स

न्यूजीलैंड दौरे पर अब भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना है. भारतीय टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

ऑस्ट्रेलिया के लिए 2026 बना काल! BAN-PAK-SA के बाद ENG से गंवाई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 2026 का साल अब तक काल साबित हुआ है. टीम ने इंग्लैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

बांग्लादेश के लिटन दास ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, विकेट के पीछे लिखा नया इतिहास

बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर लिटन दास ने विकेट के पीछे से नया इतिहास लिख दिया. उन्होंने टेस्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top