• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘धुरंधर’ के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म
Image

‘धुरंधर’ के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. इसके बाद दोनों इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लेकर आए और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. दोनों फिल्मों को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

2028 में रिलीज होगी फिल्म 

अब ‘धुरंधर’ की ये हिट जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक बड़े बजट की फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं. ये फिल्म साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

2027 में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर पिछले कई महीनों से अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह उनकी पहली पसंद बताए जा रहे हैं. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है.

धुरंधर' के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म

हालांकि, अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म की तैयारियां पूरी होने के बाद इसकी कास्ट और प्रोडक्शन से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आ सकती है.

चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाने की चर्चा

रणवीर सिंह और आदित्य धर के दोबारा साथ आने की चर्चा काफी समय से हो रही है. पहले सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर चंद्रगुप्त मौर्य और मौर्य साम्राज्य के उदय पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. 

धुरंधर' के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म

इस प्रोजेक्ट में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के शामिल होने की भी चर्चा है. हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम, कहानी या स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणवीर सिंह

वहीं, रणवीर सिंह के काम की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. जय मेहता के निर्देशन में बन रही ये एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. इसमें कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म को बिड़ला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिलहाल रणवीर इसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में जुटे हुए हैं.



Source link

Related Posts

सोहेल खान ने मम्मी-पापा सलमा-सलीम पर लुटाया प्यार, 62वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हिंदी सिनेमा के मशहूर राइटर सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान की शादी को 62 साल पूरे…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

आयुष्मान खुराना ही क्यों बने सूरज बड़जात्या के नए ‘प्रेम’? डायरेक्टर ने खुद बताई कास्टिंग के पीछे की असल वजह

फिल्मों में जब भी प्रेम का नाम आता है तो सलमान खान के अलावा कोई चेहरा सामने नहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

TIME100 इंडिया के पहले कवर पर नजर आए आर्यन खान, नेटफ्लिक्स की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने बदली किस्मत

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्शन…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates: ‘रामायण’ का धमाल जारी, 15वें दिन 8 बजे तक 858 करोड़ के हुई पार

रणबीर कपूर स्टारर  ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ऐतिहासिक है. इसने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top