• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • अमिताभ बच्चन का 42 साल बाद बड़ा खुलासा, बिना शराब पिए की थी ‘शराबी’ की शूटिंग
Image

अमिताभ बच्चन का 42 साल बाद बड़ा खुलासा, बिना शराब पिए की थी ‘शराबी’ की शूटिंग


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने अपने साढ़े पांच दशक से ज्यादा के करियर में बड़े पर्दे पर शराबी के किरदार भी निभाए हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘शराबी’ है. इसमें वो एक शराबी के रोल में दिखे थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि उन्होंने शराबी बनने के लिए असल में शराब नहीं पी थी. ये खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ पर किया है.

अमिताभ बच्चन बोले- हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की

अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो के अपकमिंग एपिसोड में ये खुलासा कंटेस्टेंट महिमा मनोरम यादव के मंगेतर बिमल के साथ बातचीत के दौरान करते हुए दिखाई देंगे. वीडियो कॉल के दौरान बिमल, अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि उन्होंने उनकी फिल्म शराबी कम से कम 50 बार देखी है. आगे उन्होंने पूछा कि क्या फिल्म में उनका शराबी वाला अंदाज स्वाभाविक था या वो एक्टिंग का पार्ट था?

बिमल के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने बड़ा खुलासा किया. दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘चूंकि आपने सवाल पूछा है, तो हम इसका जवाब देंगे. जनाब, हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है, जो कुछ भी आपको दिखा, वह पूरी तरह से एक्टिंग थी.’

बिग बी को पसंद है ‘शराबी’ की कहानी

बिमल ने आगे अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ की. इसके बाद बिग ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की कहानी ने काफी प्रभावित किया. दिग्गज एक्टर को शराबी की कहानी काफी पसंद है. उन्होंने कहा कि खासकर पिता और बेटे के बीच का रिश्ता.

‘शराबी’ के बारे में

अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी 42 साल पहले 18 मई 1984 को रिलीज हुई थी. इस फैमिली एक्शन फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा नजर आई थीं. अन्य कलाकारों में प्राण, ओम प्रकाश, मुकरी, भारत भूषण, सुरेश ओबेरॉय, विजू खोटे और सत्येंद्र कप्पू आदि भी शामिल रहे.

शराबी का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था और इसमें संगीत दिया था बप्पी लहरी ने. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2.7 करोड़ रुपये से 4.5 करोड़ रुपये के बजट के बीच बनाया गया था. 15 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ये साल 1984 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी थी.



Source link

Related Posts

‘एक्टिंग के बारे में मुझसे ज्यादा जानती हैं’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की 16 साल की बेटी शोरा की तारीफ

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी इंटरनेट सेंसेशन हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

अवॉर्ड नाइट में स्ट्रैपलेस गाउन में छाईं आलिया भट्ट, सोनम कपूर- सारा तेंदुलकर ने लूटी महफिल

अनन्या बिड़ला को प्रिंटेड साड़ी में देखा गया. इस साड़ी को उन्होंने ब्लैक कलर के टॉप से पेयर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का एडवांस बुकिंग धमाल, बिके 2 लाख टिकट, कमा लिए इतने करोड़

भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

40 भाषा और 38 हजार गाने, जुबीन गर्ग को बॉलीवुड में इन सॉन्ग्स से मिली थी पहचान

जुबीन गर्ग अस के इतिहास के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक रहे हैं. इस दिग्गज सिंगर ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top