• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का एडवांस बुकिंग धमाल, बिके 2 लाख टिकट, कमा लिए इतने करोड़
Image

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का एडवांस बुकिंग धमाल, बिके 2 लाख टिकट, कमा लिए इतने करोड़


भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और एडवांस बुकिंग में फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. प्री-सेल्स 15 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही हैं. 

पिंकविला के मुताबिक, फिल्म के अब तक 2 लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. इसमें से ओपनिंग डे की कमाई लगभग 10 करोड़ रुपये है. जिस हिसाब से फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है फिल्म के कल सुबह तक पहले 24 घंटों की बिक्री 20 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है और 3 लाख तक टिकट बिक सकते हैं. अभी फिल्म को 300 शोज मिले हैं.

ये वे स्क्रीन हैं जिन्हें ‘इनफिनिटी विजन’ सर्टिफिकेशन मिला है. शुरू में सिर्फ स्टैंडर्ड स्क्रीन्स के लिए ही टिकट सेल्स खोलने की प्लानिंग थी. लेकिन फिर बाद में PXL, 4DX, डॉल्बी (Dolby) आदि जैसे प्रीमियम फॉर्मेट के लिए भी टिकट सेल्स शुरू कर दी गई है.

बता दें कि फिल्म IMAX पर रिलीज नहीं हो रही है.

पिछली फिल्मों ने एडवांस में की इतनी कमाई

सैकनिल्क 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बुकिंग विंडो ओपन हुई तब (शुरुआती 24 घंटों के आंकड़े) ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने 8.27 करोड़ कमाए. वहीं ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने 6.56 करोड़ का का कलेक्शन किया. वहीं ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर’ ने 5.02 करोड़ की कमाई की. सभी फिल्मों को फैंस  ने बहुत पसंद किया. अब फैंस ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का इंतजार कर रहे हैं. 

बता दें कि फिल्म का जॉनर साई-फाई है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म के डायरेक्टर जो रूसो, एंथनी रूसो हैं. फिल्म इंडिया में 17 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफालो, एंथनी मैकी, वैनेसा किर्बी, जोसेफ क्वीन, पॉल रूड, फ्लोरेंस प्यू जैसे स्टार्स नजर आएंगे. रॉबर्ट डाउनी जूनियर विक्टर वॉन डूम के रोल में दिखेंगे. क्रिस हेम्सवर्थ थोर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मार्क रफालो हल्क के रोल में हैं. कैप्टन अमेरिका के रोल में हैं एंथनी मैकी हैं.



Source link

Related Posts

‘एक्टिंग के बारे में मुझसे ज्यादा जानती हैं’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की 16 साल की बेटी शोरा की तारीफ

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी इंटरनेट सेंसेशन हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

अमिताभ बच्चन का 42 साल बाद बड़ा खुलासा, बिना शराब पिए की थी ‘शराबी’ की शूटिंग

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने अपने साढ़े पांच दशक से ज्यादा के करियर में बड़े पर्दे पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

अवॉर्ड नाइट में स्ट्रैपलेस गाउन में छाईं आलिया भट्ट, सोनम कपूर- सारा तेंदुलकर ने लूटी महफिल

अनन्या बिड़ला को प्रिंटेड साड़ी में देखा गया. इस साड़ी को उन्होंने ब्लैक कलर के टॉप से पेयर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

40 भाषा और 38 हजार गाने, जुबीन गर्ग को बॉलीवुड में इन सॉन्ग्स से मिली थी पहचान

जुबीन गर्ग अस के इतिहास के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक रहे हैं. इस दिग्गज सिंगर ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top