जुबीन गर्ग अस के इतिहास के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक रहे हैं. इस दिग्गज सिंगर ने अपनी पहचान असम से बाहर भी पूरे देश में बनाई थी और वो विदेशों में भी लोकप्रिय थे. तीन दशक से ज्यादा के करियर में जुबीन ने ढेरों भाषाओं में गाने गाए थे. उन्होंने अपने करियर में हजारों गानों को आवाज दी. आइए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके सबसे बेहतरीन और चर्चित बॉलीवुड सॉन्ग्स के बारे में जानते हैं.
मेघालय में हुआ था जुबीन गर्ग का जन्म
जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में हुआ था. उनकी असली नाम ज़ुबीन बोरठाकुर था. उनकी मां का नाम इली बोरठाकुर था जो एक सिंगर थीं, जबकि दिवंगत सिंगर के पिता मोहिनी मोहन बोरठाकुर कवि और मजिस्ट्रेट थे.
38 हजार से ज्यादा गाने किए थे रिकॉर्ड
महज 22 साल की उम्र में जुबीन गर्ग को अपने पहले एल्बम ‘अनामिका’ से पहचान मिली थी. ये एल्बम साल 1992 में आया था. जुबीन गर्ग ने असमिया भाषा के साथ-साथ मराठी, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, कन्नड़, कार्बी, बंगाली, मलयालम, सिंधी, तमिल और तेलुगु सहित करीब 40 भाषाओं में गाने गाए थे.
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1992 से लेकर साल 2025 तक जुबीन गर्ग ने अपने 33 साल के सिंगिंग करियर में करीब 38 हजार गाने रिकॉर्ड किए थे. उन्होंने अपनी पहचान न सिर्फ एक सिंगर के रूप में बल्कि प्रोड्यूसर, एक्टर, संगीतकार, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर के रूप में भी बनाई थी.
बॉलीवुड में गाए थे ये बेहतरीन सॉन्ग
बॉलीवुड में जुबीन गर्ग ने अपनी पहली बड़ी और खास पहचान साल 2006 की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के जरिए बनाई थी. इमरान हाशमी और कंगना रनौत की इस फिल्म का बेहतरीन गाना ‘या अली’ जुबीन ने ही गाया था. ये गाना बहुत बड़ा हिट निकला था. इसके अलावा जुबीन ने बॉलीवुड में ‘एक दिन तेरी राहों में’, ‘दिल तू ही बता’, ‘झूम बराबर झूम बराबर’, ‘दिल तो दीवाना है’, ‘वो भीगे पल’, ‘जीना क्या तेरे बिना’ जैसे गाने भी गाए थे.
2025 में हो गया था निधन
जुबीन गर्ग ने महज 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका सिंगापुर में 19 सितंबर 2025 को स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से निधन हो गया था.


















