रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म लगातार तगड़ी कमाई कर रही है और अब ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन गुजार चुकी रामायण का 17 नवंबर को थिएटर्स में 13वां दिन है. अब रामायण ने एक और कीर्तिमान रच दिया. रामायण भारत में 800 करोड़ की कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. अब उसके निशाने पर ‘धुरंधर’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
13वें दिन भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा पार
रामायण दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. पहले ही दिन दुनियाभर में इसने 155 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं आठ दिनों में इसकी दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 1000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी. रामायण को भारत के साथ-साथ विदेशों से भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुकी रामायण ने 13वें दिन यानी मंगलवार, 17 नवंबर को एक और कमाल कर दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक इंडिया में 9.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसी के साथ रामायण का इंडिया में नेट कलेक्शन 801.85 करोड़ रुपये हो चुका है.
निशाने पर अब ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड
भारत में नेट कलेक्शन के मामले में अब रामायण से आगे सिर्फ ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ही है. 1,149.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म है. वहीं धुरंधर दूसरे नंबर पर है. ‘धुरंधर’ की कमाई 840.20 करोड़ रुपये हुई थी. रणबीर कपूर रामायण की रफ्तार को देखते हुए उसके लिए धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ना काफी आसान नजर आ रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही रामायण, धुरंधर को पीछे छोड़कर भारत में दूसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन जाएगी.
वर्ल्डवाइड कमाई 1400 करोड़ के पार
भारत में जहां रामायण की कमाई 800 करोड़ के पार हो चुकी है तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 12 दिनों में 1,437.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्में
पुष्पा 2- 1,234.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 2- 1,149.30 करोड़ रुपये
बाहुबली 2- 1,030.42 करोड़ रुपये
केजीएफ 2- 859.70 करोड़ रुपये
रामायण- 800.47 करोड़ रुपये (13वें दिन तक)
धुरंधर- 840.20 करोड़ रुपये
आरआरआर- 782.20 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़ रुपये
जवान- 640.25 करोड़ रुपये
पठान- 622.48 करोड़ रुपये.

















