• Home
  • खेल समाचार
  • भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन
Image

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब भी मैच होते हैं तो टाइमिंग भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल रहती है. भारतीय फैंस की नजरें मैच की टाइमिंग पर रहती हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज के मैच की टाइमिंग भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए रखी गई थी. भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे टी20 सीरीज के मैच शुरू होते थे तो सुबह साढ़े सात बजे वनडे सीरीज के मैच शुरू होते थे. हालांकि, टेस्ट मैचों की टाइमिंग आपके होश उड़ाने वाली है. 

भारत और न्यूजीलैंड के दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे. यानी अगर आप भारत में रहते हैं तो देर से सोकर उठते हैं तो आप पूरा एक्शन मिस कर देंगे. टॉस की बात करें तो 3 बजे टॉस होगा. वहीं खेल की शुरुआत 3:30 बजे से होगी. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हैग्ली ओवल में खेला जाएगा.

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग

पहला सेशन- सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक
लंच ब्रेक- सुबह 5:30 बजे से 6:10 बजे तक
दूसरा सेशन- सुबह 6:10 बजे से 8:10 बजे तक
टी ब्रेक- सुबह 8:10 बजे से 8:30 बजे तक
तीसरा सेशन- सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज. 

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग. 

यह भी पढ़ें- 

कल कितने बजे IPL टीमें जारी करेंगी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट? जानें BCCI का नियम



Source link

Related Posts

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल

भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Indian Team Test Squad For NZ: टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

10 करोड़ के मोहम्मद शमी का भी होगा ट्रेड! IPL 2027 से पहले इस टीम में जाने की खबर 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top