पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे. उनकी मौजूदगी से पंजाब की सियासत को लेकर नई अटकलें शुरू हो गईं. कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं, वो बहुत अच्छे आदमी हैं. अगर वे हमारे साथ होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन इसके अलावा, मैं कुछ और नहीं कह सकता.”
सोनिया गांधी की किताब पर क्या बोले सलमान खुर्शीद?
जब उनसे सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूछा गया कि पहली ऐसी किताब है जिसमें तीखी राजनीतिक आलोचना नहीं है. इस पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ”किताब में आलोचना नहीं है लेकिन वो लोग तब भी चिल्ला रहे हैं. वो क्यों हंगामा कर रहे हैं? पहले किताब पढ़ लें फिर बोलें. हम तो सहानुभूति और सपोर्ट में किताब को पढ़ना चाहते हैं. वो अगर सपोर्ट नहीं करना चाहते हैं तो कम से किताब तो पढ़ लें.”
#WATCH | Delhi: On Former Punjab CM and BJP leader Captain Amarinder Singh attending the launch event of Sonia Gandhi’s memoir, ‘Belonging: A Journey of Love’, Senior Congress leader Salman Khurshid says, “I know him well…It would be wonderful if he were with us. But beyond that, I cannot say anything…” On reports of Pakistan attending the inaugural Civilisational Dialogue Forum in New Delhi, he says, “…The government’s policy is never clear. Sometimes they say one thing, sometimes another…What kind of policy is this?… Whatever they intend to show, do, or say, they should at least make it clear. That way, we can formulate our response once we have a clear understanding of their position”
— ANI (@ANI) November 16, 2026
अगर कैप्टन फिर से कांग्रेस में आएं तो अच्छा रहेगा- भूपेश बघेल
कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हम अच्छे दोस्त हैं और हमारे रिश्ते काफी करीबी हैं. अगर वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो जाएं तो अच्छा रहेगा.”
भूपेश बघेल ने किताब को लेकर कहा कि आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसकी दो लाख प्रतियां बिक गईं. यह अपने आप में इस किताब की अहमियत को दर्शाता है. मुझे लगता है कि यह देश में सबसे तेजी से बिकने वाली किताबों में से एक है. हर तरफ इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है.
#WATCH | Delhi | After attending the launch event of Sonia Gandhi’s memoir, ‘Belonging: A Journey of Love’, Congress leader Bhupesh Baghel says, “Two lakh copies were sold even before the official launch—that alone speaks volumes about the significance of this book. I believe it is likely one of the fastest-selling books in the entire country. It is generating a great deal of discussion from all quarters…” On Former Punjab CM and BJP leader Captain Amarinder Singh attending the event, he says, “We are good friends, and our relationship is quite close…It will be good if he rejoins Congress”
— ANI (@ANI) November 16, 2026
हम चाहेंगे कि कैप्टन साहब हमारे साथ रहें- अंबिका सोनी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा, “इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं था. राहुल जी पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. कैप्टन साहब इसलिए आए क्योंकि उनका इस परिवार के साथ बहुत करीबी और व्यक्तिगत रिश्ता है. हम निश्चित रूप से चाहेंगे कि कैप्टन साहब हमारे साथ रहें, लेकिन आज के कार्यक्रम का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था.”
#WATCH | Delhi | After attending the launch event of Sonia Gandhi’s memoir, ‘Belonging: A Journey of Love’, senior Congress leader Ambika Soni says, “I feel extremely happy today. We wanted people to learn about her; there was a great deal of curiosity. She has lived her life with integrity…” On Former Punjab CM and BJP leader Captain Amarinder Singh attending the event, he says, “…There was no political angle; Rahul ji had already clarified that this was not about politics. Captain Sahab came because he shares a very close, personal bond with the family. We would certainly like to have Captain Sahab with us, but today’s event had no political motive…”
— ANI (@ANI) November 16, 2026
कैप्टन अमरिंदर सिंह को देखकर बहुत खुशी हुई- अधीर रंजन चौधरी
कैप्टन अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी के बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “यह एक अच्छी पहल है. मुझे आज यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह को देखकर बहुत खुशी हुई, और राहुल जी ने भी अपने भाषण में उनका जिक्र किया.”
दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत














