• Home
  • ताजा खबरें
  • मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी करने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, 4 दोस्तों पर हत्या का शक
Image

मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी करने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, 4 दोस्तों पर हत्या का शक


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने घर से निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव पिन्ना बाईपास पर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों ने युवक के साथ पार्टी करने गए चार दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, खालापार थाना क्षेत्र निवासी अश्वनी रविवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए चार दोस्तों के साथ घर से निकला था. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पास दोस्तों का फोन आया था, जिसके बाद वह पार्टी के लिए चला गया. शाम करीब 6 बजे तक परिजनों की उससे बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया.

परिजनों ने पुलिस को दी हादसे की सूचना

कुछ देर बाद परिजनों को पुलिस के माध्यम से युवक के साथ हादसा होने की जानकारी मिली. वहीं शाम के समय अश्वनी का शव शामली रोड स्थित पिन्ना बाईपास पर राणा चौक के पास सड़क किनारे मिला. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

मृतक के परिजनों ने इस घटना को सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि अश्वनी की बाइक का भी कोई पता नहीं चल पाया है. वहीं उसके मोबाइल फोन में उन चार दोस्तों के साथ वीडियो कॉल और तस्वीरें मिलने की बात भी सामने आई है, जिनके साथ वह जन्मदिन मनाने गया था.

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने दोस्तों से अश्वनी के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने उसके साथ होने से इनकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस को मामले में तहरीर भी दी गई है.

एएसपी ने दी मामले की जानकारी

मामले पर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि खाना खालापार क्षेत्र में शामली रोड पर एक डेड बॉडी मिली थीं. हाईवे पर इसके संबंध में कुछ परिवार जनों का कहना है कि हत्या है हर पहलू पर जांच की जा रही है. हर तरह से एविडेंस इकट्ठा किया जा रहे हैं. जिस प्रकार के तथ्य सामने आते हैं.उनके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

मृतक के भाई ने क्या बताया?

वहीं मृतक युवक के भाई विशाल ने बताया, “मैं अश्वनी का छोटा भाई हूं. मेरे भाई का बर्थडे था. कल एक 1:30 बजे उनके पास फोन आया. तो वह चले गए. हमारी आखिरी बार उनसे 6:00 बजे बात हुई. फिर 7:30 बजे भाभी के नंबर पर फोन आता है. पुलिस वालों ने उठाया तो उन्होंने बताया कि इनका फोन यहां पर मिला है. इनका एक्सीडेंट हो गया.

मृतक के भाई विशाल ने बताया, “पहले पुलिस ने हमें एक्सीडेंट की जानकारी दी थी. बाद में मौके पर जाकर पता चला कि भाई के शरीर पर गंभीर चोटें थीं. हम वहलना चौकी पहुंचे और पुलिस से पूछा कि घटना कैसे हुई. पुलिस ने बताया कि भाई शामली बाईपास पर राणा चौक के पास इसी हालत में मिला था. हमने पूछा कि अगर एक्सीडेंट हुआ है तो बाइक कहां है?” 

विशाल ने आगे बताया, “बाइक टूटी-फूटी होती या उसके कुछ सामान मौके पर पड़े होते, लेकिन मेरे भाई की बाइक अब तक नहीं मिली है. हमें यह भी पता नहीं है कि उस रात उसके साथ क्या हुआ था. मुझे यह बिल्कुल भी एक्सीडेंट नहीं लग रहा, बल्कि साफ तौर पर हत्या का मामला लग रहा है. 

‘दोस्तों ने साथ होने से किया इनकार’

उसने यह भी बताया कि हमने मौशीन नाम के लड़के और उसके अन्य दोस्तों को फोन किया, जिनके साथ भाई गया था. उन्होंने भाई के साथ होने से इनकार कर दिया. जबकि भाई के मोबाइल से मिले डेटा में उन चारों दोस्तों के साथ वीडियो कॉल और तस्वीरें मौजूद हैं. जब हमने उनसे पूछा कि वीडियो और तस्वीरें होने के बावजूद वे साथ होने से इनकार क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि जो करना है, कर लो. हमें पूरी तरह शक है कि भाई के साथ कुछ गलत हुआ है. हमने पुलिस को तहरीर दे दी है. कोतवाल साहब ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जांच शुरू कर दी है. इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं.”

कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगीं उन पर क्या था 2022 में हाल? जीती थीं सिर्फ 2 सीट



Source link

Related Posts

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में होगी वापसी? अब पार्टी की तरफ से आया बड़ा बयान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सीएम सुक्खू ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

वाराणसी के शहरी क्षेत्र में पकड़ा गया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

हफ्तो पहले वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुआ होने का दावा किया गया…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top