उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सामाजिक न्याय और आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नौकरियों में आरक्षण छीनने का काम किया है. लेटरल एंट्री लागू कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश की गई. इस सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया. युवा सड़क पर भटक रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की मांग उठाते हुए कहा कि आज पूरा देश इसकी मांग कर रहा है. जातीय जनगणना होने से सामाजिक न्याय का विस्तार होगा. लोगों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिल सकेगा. उन्होंने भाजपा को शिक्षा, परीक्षा, छात्र, किसान और नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है.
ABVP वाले दावे पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार, बोले- ‘आरोप सही हुए तो…’
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आए दस साल हो चुके हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी अपने पाप छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगाती है. अब जनता का भाजपा पर भरोसा नहीं रह गया है.
योगी से सच बोलने की उम्मीद करता है समाज- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि बोलते हुए सच्चा संत और योगी जनता को गुमराह नहीं करता और न ही साजिश व षड्यंत्र करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के मुख्यमंत्री कभी सच नहीं बोलते. भाजपा के नेता लगातार जनता को गुमराह करते रहते हैं.
‘मेरे खिलाफ केस हो तो इस्तीफा ले लें’, अखिलेश के माफिया वाले बयान पर भड़के MLC विनीत सिंह














