कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर चुनाव फ्री एंड फेयर नहीं होता है तो किसी को भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के वो नेता जो चुनाव हारे हैं, वो जीत सकते थे लेकिन उनको ज्ञानेश कुमार ने हराया है.
दरअसल, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके से सवाल पूछा गया कि जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती है तो क्या उन्हें चुनाव में शामिल होना चाहिए, इसी सवाल का उन्होंने जवाब देते हुए ये बातें कही.
क्या अखिलेश यादव मानेंगे आपकी बात? दीपके का जवाब
दीपके से ये भी पूछा गया कि यूपी के चुनाव आने वाले हैं, क्या अखिलेश यादव आपकी बात मानेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हम डेमोक्रेसी के लिए बात कर रहे हैं. जिसको बात माननी है मानें, जिनको नहीं माननी है, न मानें. ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है.”
बार-बार इस्तीफा मांगने के सवाल पर क्या बोले दीपके?
सीजेपी नेता से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पूछा गया कि आप बार-बार इस्तीफे की मांग करते हैं और विपक्ष की ही बातों को पूरा करते हैं? इस पर दीपके ने कहा, “तो क्या हम ज्ञानेश कुमार से ये कहें कि सर आप अच्छे से चुनाव कराओ. जो इंसान जानबूझकर धांधली कर रहा है, उससे जाकर रिक्वेस्ट करें?”
ज्ञानेश कुमार बीजेपी के नेता कब से हो गए- दीपके
दीपके ने आगे कहा, “मैं ज्ञानेश कुमार की बात कर रहा हूं. बीजेपी के नेता की बात नहीं कर रहा हूं. ये बात बीजेपी के खिलाफ कैसे हो गई? चुनाव आयोग एक स्वतंत्र इकाई है. ज्ञानेश कुमार कब से बीजेपी के नेता हो गए? ये पक्ष और विपक्ष की बात कहां से हो गई? ये तो चुनाव आयोग की बात है.” उन्होंने ये भी कहा कि सवाल चुनाव आयोग से किया जा रहा है और जवाब बीजेपी के प्रवक्ता देते हैं.
उद्धव ठाकरे की पार्टी का जिक्र ये क्या बोले गए अभिजीत दीपके?














