• Home
  • ताजा खबरें
  • एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का ‘बुलडोजर वेलकम’
Image

एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का ‘बुलडोजर वेलकम’


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा रायबरेली पहुंची. अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार और अनोखे अंदाज में स्वागत किया. बुलडोजर पर लगभग दो छोर से 20 फीट लंबा माला उन्हें पहनाया गया.

बताया गया है कि बुलडोजर के पहले छोर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी थी. जबकि दूसरी तरफ सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह की तस्वीर लगी थी. अनोखी अंदाज में स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं को सपा अध्यक्ष ने अपने बस पर बुलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच

विवाद के बाद अखिलेश ने किया था विधायक के घर जाने के ऐलान

दरअसल, यह पूरा विवाद बीते 17 सितंबर का रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान से जुड़ा है. इसी दौरान हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया गया. इसी विवाद के बाद अखिलेश यादव ने सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाने के ऐलान किया था.

 

अखिलेश यादव का बुलडोजर से वेलकम
अखिलेश यादव का बुलडोजर से वेलकम

लोधी वोटबैंक पर अखिलेश यादव की नजर!

बहरहाल, रणनीतिकार अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और विधायक राहुल लोधी के घर जाकर चाय पीने को लोधी समाज को साधने के नजरिए से भी देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में लोधी समाज का वोट बैंक एक करोड़ से ज्यादा है. ऐसे में अखिलेश यादव का राहुल लोधी के घर जाना सपा की ओर से इस मामले को लेकर राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली दौरे के दौरान बुलडोजर से हुए स्वागत ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुलडोजर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. हालांकि, अखिलेश यादव के बुलडोजर से स्वागत पर सत्ता पक्ष के तरफ के किसी भी नेता का रिएक्शन सामने नहीं आया है.

‘जाति का जहर घोलने निकले अखिलेश, 100 यात्राएं भी नहीं बचा पाएंगी सपा को’- अनिल राजभर



Source link

Related Posts

‘ज्ञानेश कुमार को फांसी हो’ ECI विवाद पर सासंद पप्पू यादव का बड़ा बयान

बिहार के पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने SIR विवाद पर CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, ‘ये गलत है’

जमुई की घटना पर ‘यादव’ वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आरजेडी के…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

लखनऊः 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ‘आरक्षण की चोरी’ के लगे नारे

लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया.…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

मुजफ्फरनगर में सास ने पेश की मिसाल, विधवा बहू की कराई शादी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक परिवार ने समाज के सामने रिश्तों की ऐसी मिसाल पेश की…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top