• Home
  • ताजा खबरें
  • जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, ‘ये गलत है’
Image

जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, ‘ये गलत है’


जमुई की घटना पर ‘यादव’ वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आरजेडी के निशाने पर हैं. अपने एक्स पोस्ट में मांझी ने कहा था कि तेजस्वी यादव कहते रहे हैं कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है. उन्हीं भाइयों में से कुछ भाइयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था. अब उनकी इस टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ”सभी यादव उस तरह के हैं, इस रूप में इसे नहीं देखा जाना चाहिए. हर जाति में कुछ लोग क्रिमिनल नेचर के होते हैं, अच्छे भी होते हैं. हर जाति में हर तरह के लोग होते हैं. इसलिए किसी विशेष जाति को इंगित करके कहना कि सभी लोग उसी तरह के हैं, ये गलत है.” 

समस्तीपुर में छेड़छाड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- उपेंद्र कुशवाहा

समस्तीपुर में छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कहा, “ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निश्चित रूप से सरकार कोशिश कर रही है. पुलिस का प्रयास है. जमुई और यहां वाली घटना में कार्रवाई तो हो रही है. लेकिन समाज को भी ध्यान रखना चाहिए.”

बिहार, बंगाल चुनाव रद्द करने की मांग पर क्या बोले कुशवाहा?

इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्ष के हमले पर भी प्रतिक्रिया दी. उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी कह रहे हैं कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव को रद्द करना चाहिए. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “अब इसका क्या मतलब हुआ. ये सब फालतू की बात है.”

चुनाव आयोग में मतभेद पर उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

वहीं, एसआईआर और चुनाव आयोग में मतभेद वाले द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग का विषय है. इस पर हम लोग कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. 

वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के ‘ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’ वाले विवादित बयान पर कुशवाहा ने कहा, “लोकतंत्र में कोई इस तरह के बयान दे कि गोली मार देते, इसकी जितनी आलोचना की जाए वो कम है.” 

जमुई-समस्तीपुर पर चिराग ने बढ़ाई सम्राट की मुश्किल, बिहार सरकार से कर दी बड़ी मांग



Source link

Related Posts

‘ज्ञानेश कुमार को फांसी हो’ ECI विवाद पर सासंद पप्पू यादव का बड़ा बयान

बिहार के पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने SIR विवाद पर CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

लखनऊः 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ‘आरक्षण की चोरी’ के लगे नारे

लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया.…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

मुजफ्फरनगर में सास ने पेश की मिसाल, विधवा बहू की कराई शादी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक परिवार ने समाज के सामने रिश्तों की ऐसी मिसाल पेश की…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है. प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top