• Home
  • खेल समाचार
  • रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल
Image

रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल


भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. 39 साल के रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? यह सवाल दोबारा चर्चा में आ गया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. यही कारण है कि टीम में उनकी जगह को लेकर दोबारा सवाल उठने लगे हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की चार पारियों में रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 30 रन निकले. इस सीरीज में वह दो बार जीरो पर आउट हुए. सीरीज में रोहित का बैटिंग औसत महज 7.50 का रहा, जो द्विपक्षीय वनडे सीरीज में बतौर ओपनर उनका सबसे खराब प्रदर्शन है.  

सीरीज के पहले मैच में रोहित बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद दूसरे वनडे में उन्होंने 23 रन बनाए. तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद चौथे वनडे में भी रोहित जीरो पर आउट हो गए. सीरीज के अंतिम मैच में उनके बल्ले से सिर्फ सात रन ही निकले. 

न्यूजीलैंड के अपने आखिरी दौरे पर रोहित शर्मा बल्ले से बुरी तरह फेल रहे. हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की. भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीती. पांचवें वनडे में टीम इंडिया ने 209 रन डिफेंड किए. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के समय रोहित की उम्र 40 साल की होगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि आगे की सीरीज में रोहित कैसा प्रदर्शन करते हैं. 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारत को एशिया कप, श्रीलंका सीरीज और दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज खेलनी है. इन सीरीज में रोहित को बल्ले से कमाल करना होगा, तभी वह वर्ल्ड कप में खेल सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- 

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन



Source link

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Indian Team Test Squad For NZ: टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

10 करोड़ के मोहम्मद शमी का भी होगा ट्रेड! IPL 2027 से पहले इस टीम में जाने की खबर 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top