• Home
  • खेल समाचार
  • न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
Image

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री


Indian Team Test Squad For NZ: टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी. टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर रेड बॉल सीरीज पर होगी. लेकिन श्रंखला शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि टीम इंडिया में क्या-क्या बदलाव हुए हैं. टीम में कुल 10 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज भी शामिल हैं. 

वनडे और टेस्ट के लिए भारत की कप्तानी शुभमन गिल करते हैं. वो अलग बात कि टेस्ट सीरीज की तैयारी की चलते नियमित कप्तान गिल ने 5 मैचों क सीरीज के आखिरी दो वनडे नहीं खेले थे. दोनों फॉर्मेट के कप्तान एक है. ऐसे में एक कप्तान के रहते दोनों सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड में क्या फर्क आया है? इस पर नजर डाल लेते हैं. 

बदल गए 10 खिलाड़ी 

टेस्ट सीरीज के लिए 10 ऐसे खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जो वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं थे. इस तरह टीम में पूरे 10 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. 

सिर्फ टेस्ट सीरीज खेलने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी 

यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा. 

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज. 

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग. 

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 19 नवंबर से, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से, हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च. 

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल



Source link

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल

भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

10 करोड़ के मोहम्मद शमी का भी होगा ट्रेड! IPL 2027 से पहले इस टीम में जाने की खबर 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top