• Home
  • खेल समाचार
  • भारत ने ऐतिहासिक जीत से बनाए 4 रिकॉर्ड, 11 ODI सीरीज जीतने के बाद हारा न्यूजीलैंड
Image

भारत ने ऐतिहासिक जीत से बनाए 4 रिकॉर्ड, 11 ODI सीरीज जीतने के बाद हारा न्यूजीलैंड


भारत ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया. रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 209 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की. भारत के लिए यह जीत कई मायनों में बेहद खास रही. इस जीत से टीम इंडिया ने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के अपने घर पर सात साल से जारी विजय रथ पर भी ब्रेक लगा दिया. न्यूजीलैंड ने साल 2019 से लेकर 2026 तक अपनी धरती पर खेली गई 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी. हालांकि, कीवी टीम अपने जीत के इस अभियान को भारत के खिलाफ बरकरार नहीं रख सकी. 

पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय टीम 42.1 ओवरों में 209 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की पारियां खेलीं. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 के स्कोर पर सिमट गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. 

भारतीय टीम के नाम हुए कई बड़े रिकॉर्ड  

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम रन डिफेंड किए हैं. भारत ने न्यूजीलैंड में वनडे मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए गए अब तक के सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है. वहीं दोनों टीमों के बीच वनडे इतिहास में इससे कम स्कोर का बचाव भारत ने केवल दो बार किया है. इस रिकॉर्ड लिस्ट में 1980 में पर्थ में 163 रन और 1986 में लॉनसेस्टन में 190 रन (संशोधित लक्ष्य) का बचाव शामिल है. 

इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर कुल 396 रन बनाए. खास बात यह रही कि दोनों टीमों की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. न्यूजीलैंड में खेले गए पुरुष वनडे मुकाबलों में यह बिना किसी अर्धशतक के सबसे बड़ा कुल स्कोर है. इससे पहले 1981 में हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में कुल 363 रन बने थे. 

बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए दोनों टीमों का 396 रन का कुल स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास में इस तरह का 13वां सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, भारत से जुड़े मुकाबलों में यह अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर बन गया है.

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत द्वारा बचाए गए सबसे कम लक्ष्य

163 रन – पर्थ, 1980
190 रन – लाउंसेस्टन, 1986
210 रन – माउंट माउंगानुई, 2026
216 रन – नेपियर, 2009
221 रन – शारजाह, 1998
222 रन – वेलिंगटन, 1990

घर पर लगातार वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीत का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड

17 – दक्षिण अफ्रीका (2002-2009)
11 – न्यूजीलैंड (2019-2025) – यह सिलसिला रविवार को खत्म हुआ
9 – इंग्लैंड (2016-2020)
9 – वेस्ट इंडीज (1981-1990)
8 – दक्षिण अफ्रीका (2013-2017)
8 – न्यूजीलैंड (2015-2017)
8 – श्रीलंका (2023-2025)

यह भी पढ़ें- 

रोहित और विराट का आखिरी ODI मैच, इमोशनल हुए दोनों दिग्गज; फैंस को कहा शुक्रिया



Source link

Related Posts

‘गेंदबाज आपको सीरीज जिताते हैं…’, NZ से जीतने के बाद गौतम गंभीर ने लिखी ये बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में भारतीय गेंदबाजों का बल्लेबाजों के मुकाबले ज्यादा योगदान रहा. बे ओवल…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया पांचवें वनडे में हार का कारण, पिच को भी ठहराया दोषी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में पांचवां वनडे खेला गया, जिसे…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘हमें भरोसा था कि…’, न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में 22 रनों से जीत दर्ज की. इसके…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Watch: तिरंगे का अपमान देख तुरंत सुरक्षाकर्मी के पास गए मोहम्मद सिराज, 5वें वनडे का वीडियो वायरल

मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में प्लेइंग 11 में जगह मिली, उन्होंने 2 विकेट लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top