Image

दो रिफाइनरियों में निवेश करेगा सऊदी


सऊदी अरब और भारत सहयोग करके देश में दो रिफाइनरियों की स्थापना करेंगे। यह घोषणा दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार की सऊदी अरब यात्रा के बाद की। सऊदी अरब का भारत में यह निवेश कई क्षेत्रों में…

Last Updated: अप्रैल 23, 2025 | 11:17 PM IST

सऊदी अरब और भारत सहयोग करके देश में दो रिफाइनरियों की स्थापना करेंगे। यह घोषणा दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार की सऊदी अरब यात्रा के बाद की। सऊदी अरब का भारत में यह निवेश कई क्षेत्रों में पूर्ववर्ती 100 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। दोनों देशों ने बुधवार को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि ऊर्जा, पेट्रोरसायन, आधारभूत ढांचा, तकनीक, फिनटेक, डिजिटल आधारभूत ढांचा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा।

सऊदी अरामको महाराष्ट्र में प्रस्तावित वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी की स्थापना में बेहद इच्छुक था। लेकिन सरकार ने परियोजना पर कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण नए सिरे से रूपरेखा तैयार की है। यह परियोजना महाराष्ट्र के नानर क्षेत्र में लगाई जानी है।

इस रिफाइनरी की पहली बार घोषणा 2015 में हुई थी। इस 44 अरब डॉलर की परियोजना का अद्वितीय लक्ष्य 60 एमएमटीपीए है। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती शिवसेना के नियंत्रण वाली और भाजपा के नेतृत्व सरकार सरकार ने इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के मुद्दे पर अपना रुख कई बार बदला था। इसका परिणाम यह हुआ कि सरकार ने अपेक्षाकृत कम क्षमता की रिफाइनरियों की स्थापना की योजना बनाई। इनकी क्षमता 20 एमएमटीपीए है।



Source link

Related Posts

अप्रैल में भारत के निजी सेक्टर का उत्पादन 8 महीने में सबसे तेज़

अप्रैल में भारत के निजी क्षेत्र का उत्पादन 8 महीनों में सबसे तेजी से बढ़ा है। एक…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

विश्व बैंक ने घटाया भारत की ग्रोथ का अनुमान

विश्व बैंक ने ‘बढ़ते चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण’ के कारण बुधवार को वित्त वर्ष 26 के लिए भारत…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

पीएम मोदी ने बताए भारत के steel sector के आंकड़े, जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया स्टील 2025 कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में भारत के स्टील सेक्टर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

पढ़ें PM Modi का India Steel 2025 में दिया जोरदार भाषण

सभी सम्मानित अतिथि, मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी, इंडस्ट्री लीडर्स, इंटरनेशनल डेलिगेट्स और मेरे साथियों, नमस्कार। आज और…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top