2026 एशियन गेम्स का छठा दिन है. भारत की झोली में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं, जिनमें एक गोल्ड 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं और भारत पदक तालिका में 13वें स्थान पर है. शूटिंग में पांचवां दिन भारत के लिए बहुत खराब गया था, जहां मनु भाकर भी पदक जीतने से रह गई थीं. उनके पास अब भी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मेडल जीतने का मौका है.

आज एथलेटिक्स में भारत के खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे. भारत की 4×400 मिक्स्ड रिले टीम अपने पदक का रंग बदलना चाहेगी, जिसने 2022 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था. महिला ट्रिपल जम्प के फाइनल में निहारिका वशिष्ठ और आशा इलांगो, वहीं महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में सीमा भाग लेंगी.

आज भारत की मेंस हॉकी टीम एक्शन में दिखेगी, उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा. इसके अलावा भारत की मेंस और वीमेंस कबड्डी टीम आज एक्शन में दिखने वाली हैं. मेंस की 100 मीटर स्प्रिन्ट में गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कूजुर भी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. रोशिबीना देवी वुशू की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए चीन की शियाऊ झांग से भिड़ेंगी. रोशिबीना ने 2018 में ब्रॉन्ज, 2022 में सिल्वर और अब 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर अपना सेट पूरा करना चाहेंगी.

जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक और शूटिंग में मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल और स्कीट इवेंट में मेडल की उम्मीद होगी. अब तक सिर्फ भारत की महिला क्रिकेट टीम ही गोल्ड पर निशाना साध सकी है.

Source link

Asian Games Day 6 Live: भारत का 15वां मेडल पक्का, कबड्डी में चाइनीज ताइपे को रौंदा
Related Posts
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन तीन साल के बाद भारत वापस लौट आया है. पिछले 3 साल से…
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हरा दिया है. यह 2026 एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता…
पिता का निधन, सलमान खान चलाने लगे उबर टैक्सी, अब एशियन गेम्स में जीता पदक
सलमान खान के पिता की डेंगू से मौत हो गई थी, तब सलमान 18 साल के थे. इसके…
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
भारतीय क्रिकेट में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा? अजीत अगरकर का…