Image

ASRB Recruitment 2026: ASRB ICAR Technical Assistant के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन


ASRB Recruitment 2026: कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस केंद्रीकृत संयुक्त परीक्षा के माध्यम से कुल 1,393 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 दिसंबर 2026 ही निर्धारित की गई है. फॉर्म भरने के बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उम्मीदवार 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 के बीच खुलने वाली करेक्शन विंडो के जरिए उसमें सुधार कर सकेंगे.

पदों का विवरण और सैलरी

कुल 1,393 पदों में से 1,254 पद ICAR संस्थानों में टेक्निकल असिस्टेंट के लिए हैं, जबकि 139 पद कृषि विज्ञान केंद्रों में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आरक्षित हैं. ये रिक्तियां एग्रीकल्चर, एनिमल साइंस, फिशरीज, होम साइंस, इंजीनियरिंग, आईटी और लाइब्रेरी साइंस जैसे विभिन्न विषयों में निकाली गई हैं. वेतनमान की बात करें तो सातवें वेतन आयोग के तहत टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए पे-लेवल 5 और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए पे-लेवल 6 तय किया गया है.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, आयु सीमा की गणना 17 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी. इसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और दिव्यांगजन को 10 वर्ष को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Low Students Enrolment:1 टीचर और गिनती के छात्र फिर भी चलेंगे स्कूल, जानें क्या हैं तमिलनाडु सरकार की योजना?

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से फरवरी 2027 में किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 18 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाना होगा. वहां संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर मांगी गई शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार T-3, T-4 या दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे केवल एक ही फंक्शनल ग्रुप या सब-ग्रुप का चयन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Tesla careers required skills: Tesla में काम करने के लिए कौन सी स्किल चाहिए, यहां कैसे मिलेगी नौकरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

Amazon Fresher Hiring: देश के लाखों इंजीनियरिंग और टेक छात्रों का सपना Google, Microsoft और Amazon जैसी दुनिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई

AICTE Fellowship 2026: देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद शानदार…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

RRB NTPC 2026: रेलवे NTPC आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स

 Free AI Course: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top