• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर स्पॉट हुए जावेद अख्तर, पत्नी शबाना संग दिए पोज
Image

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर स्पॉट हुए जावेद अख्तर, पत्नी शबाना संग दिए पोज


दिग्गज स्क्रीनराइटर और गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी- एक्ट्रेस शबाना आजमी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. शबाना और जावेद की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दोनों ने पैपराजी को पोज दिए. 

एयरपोर्ट पर जावेद अख्तर को व्हीलचेयर पर देखा गया. जावेद अख्तर को ब्लू कलर के कुर्ता-पायजामा में देखा गया. वहीं शबाना आजमी को प्रिंटेड सूट में स्पॉट किया गया. बता दें कि कुछ समय पहले ही शबाना मुंबई में जावेद अख्तर के शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बात की थी. शबाना ने बताया था कि जावेद बहुत कम पैसों के साथ शहर आए थे. बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर लेखकों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई.

जावेद अख्तर की जर्नी

शबाना आजमी ने कहा था, ‘4 अक्टूबर 1964 को एक लड़का बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा. वो जेब में सिर्फ 27 नए पैसे लेकर और बड़े सपने लेकर आया. जिंदगी ने उन्हें बहुत झटके दिए. वो फुटपाथ पर रेलवे स्टेशन पर और कई स्टूडियो पर सोए. ऐसे दिन भी आए जब उनके पास 3 दिन तक खाने के लिए पैसे नहीं थे. कपड़े भी फट गए थे. कई मौके आए जब वो हिम्मत हर सकते थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने खुद से कहा कि मैं यूं ही मरने के लिए नहीं पैदा हुआ था. ये दिन बदलेंगे. अब दशकों बाद वो देश के मशहूर लेखकों में से एक हैं. ये जावेद अख्तर की कहानी है. कुछ कहानी खाली हाथ शुरू होती हैं, सिर्फ सपने लिए. अगर वो कर सकते हैं तो आप भी कर सकते हैं, कभी हिम्मत मत छोड़िए.’

बता दें कि शबाना और जावेद की शादी 9 दिसंबर 1984 में हुई थी. अब अगले महीने वो 42वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे. दोनों साथ में काफी खुश हैं. शबाना और जावेद के कोई बच्चे नहीं हैं. जावेद के पहली पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर.





Source link

Related Posts

‘रामायण’ के 4,000 करोड़ के बजट पर राम गोपाल वर्मा का दावा, बोले- पहले पार्ट की लागत 800 करोड़ से भी कम

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के दोनों पार्ट के 4,000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, बनी सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा दिए हैं. ‘रामायण’ के बीच ‘सीन’ शानदार कमाई कर रही है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘तू मिल जाए’ के BTS फोटोज ने बढ़ाई हलचल, कोरियोग्राफर ने शेयर की झलक

कोरियोग्राफर पियूष भगत ने फैंस के साथ तू मिल जाए गाने की मेकिंग की झलक शेयर की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘मेरी कॉमेडी में 99 परसेंट क्रेडिट असरानी का’, जब कादर खान ने एक्टर को लेकर किया था रिएक्ट

हिंदी सिनेमा के दो मशहूर कलाकार कादर खान और असरानी की जोड़ी ने पर्दे पर कई यादगार कॉमेडी…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top