• Home
  • खेल समाचार
  • डेब्यू मैच में जीरो, सचिन-धोनी वाली लिस्ट में यश ठाकुर भी शामिल
Image

डेब्यू मैच में जीरो, सचिन-धोनी वाली लिस्ट में यश ठाकुर भी शामिल


तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने रविवार (15 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के 5वें वनडे के जरिए फॉर्मेट में डेब्यू किया. पहले ही मैच में यश की बैटिंग की बारी आ गई. नंबर-9 पर उतरे यश 4 गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ वह उन दिग्गजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गए, जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हैं. 

यश वनडे के डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले भारत के 18वें खिलाड़ी बने. पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी 1974 में अपने डेब्यू पर जीरो पर आउट हुए थे. वह इस लिस्ट के पहले खिलाड़ी बने थे. अब फेहरिस्त में कुल 18 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं. 

वनडे डेब्यू में 0 पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी 

1974 – बिशन सिंह बेदी

1979 – सुरिंदर खन्ना

1980 – रोजर बिन्नी

1980 – योगराज सिंह

1981 – के श्रीकांत

1984 – अशोक पटेल

1985 – लालचंद राजपूत

1988 – संजीव शर्मा

1989 – सचिन तेंदुलकर

1998 – वीवीएस लक्ष्मण

1999 – ज्ञानेन्द्र पांडे

2002 – जय प्रकाश यादव

2003 – आविष्कार साल्वी

2004 – एमएस धोनी

2005 – सुरेश रैना

2006 – वसीम जाफ़र

2010 – शिखर धवन

2026 – यश ठाकुर

बात करें यश ठाकुर की, तो वह भारत के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने जुलाई 2026 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब उन्होंने भारत की वनडे टीम में भी कदम रख दिया है. 

टीम इंडिया 209 रन पर ऑलआउट 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में टीम इंडिया की तरफ से खराब बैटिंग देखने को मिली. पहली पारी के लिए उतरी टीम इंडिया 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की सबसे बड़ी पारियां खेलीं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और नमन धीर जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. मैथ्यू फिशर के नाम 2 विकेट रहे. ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 सफलता मिली. 

 

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने छक्के लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 12 साल पुराना दोहराया इतिहास



Source link

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रोहित शर्मा होंगे बाहर? 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल; NZ दौरे के बाद उठे सवाल

भारत की वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Indian Team Test Squad For NZ: टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top