• Home
  • खेल समाचार
  • वानखेड़े में शिफ्ट हुआ WPL 2027, ICC नियम की वजह से BCCI को लेना पड़ा फैसला
Image

वानखेड़े में शिफ्ट हुआ WPL 2027, ICC नियम की वजह से BCCI को लेना पड़ा फैसला


महिला प्रीमियर लीग 2027 का मुंबई चरण अब क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में न होकर वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. बीसीसीआई ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि सिर्फ वेन्यू बदला है, तारीखों और मैचों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

15 सितंबर 2026 को हुई अपनी बैठक में WPL गवर्निंग काउंसिल ने पांचवें संस्करण के लिए मूल स्थानों और तारीखों को मंजूरी दी थी. मैच नंबर 12 से 20, एलिमिनेटर और फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम में होना था. लेकिन आईसीसी के एक नियम के चलते वेन्यू को बदलकर वानखेड़े स्टेडियम करना पड़ा.

ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 14 फरवरी, 2027 से ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होना है. इसलिए महिला प्रीमियर लीग के खत्म होने और इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के शुरू होने के बीच का समय इतना कम होगा कि पिचों को फिर से तैयार होने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा.

अगर ये मैच तय शेड्यूल के अनुसार ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होते तो आईसीसी के एक नियम का उल्लंघन होता, जिसका समाधान वेन्यू बदलकर कर दिया गया. बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 15 दिनों का अंतर् स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए जरुरी होता है.

बीसीसीआई ने बताया कि यह बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के उस अनुरोध के बाद किया गया है, जिसमें ब्रेबोर्न में होने वाले मैचों को किसी और स्टेडियम में करने के लिए कहा गया था. WPL कमिटी ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है, और अब मुंबई चरण के सभी 11 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे.

अगले साल महिला प्रीमियर लीग का पांचवां संस्करण होगा, जिसका पहला मैच 14 जनवरी से शुरू होगा. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा में है. शुरूआती 11 मैच वडोदरा (बीसीए स्टेडियम, कोटांबी) में खेले जाएंगे. 26 जनवरी से सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. 5 फरवरी को एलिमिनेटर और 7 फरवरी को फाइनल भी वानखेड़े में होगा.

WPL 2027 टीमें

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • गुजरात जायंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

यह भी पढ़ें- ‘2 हजार पाकिस्तानी…’ एशिया कप जीत के बाद आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाई फाइनल मोमेंट की कहानी



Source link

Related Posts

‘हमें पता था…’, फाइनल में पाकिस्तान का बैंड बजाने के बाद बोले मोहित उल्वा; जानें क्या कहा

मोहित उल्वा, पूरे भारतवर्ष में यह नाम चर्चा में है. इस नाम की चर्चा हो भी क्यों ना,…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में लहराया परचम, वैभव सूर्यवंशी की आई प्रतिक्रिया

शनिवार, 14 नवंबर को भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया. फाइनल में टीम इंडिया ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

डेब्यू मैच में जीरो, सचिन-धोनी वाली लिस्ट में यश ठाकुर भी शामिल

तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने रविवार (15 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के 5वें वनडे के जरिए फॉर्मेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘2 हजार पाकिस्तानी…’ एशिया कप जीत के बाद आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाई फाइनल मोमेंट की कहानी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने 5 पारियों में 1 शतक…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top