• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सेट पर छठ पूजा का गाना सुनकर रोने लगे थे आयुष्मान खुराना, त्योहार को बताया अपने लिए बेहद खास
Image

सेट पर छठ पूजा का गाना सुनकर रोने लगे थे आयुष्मान खुराना, त्योहार को बताया अपने लिए बेहद खास


बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाले हैं. छठ पूजा के त्योहार के बीच मेकर्स ने फिल्म का छठ गीत ‘बुलाए छठी माई’ भी रिलीज कर दिया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. अब आयुष्मना खुराना ने इस त्योहार को अपने लिए बेहद खास बताते हुए खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के दौरान सभी सेट पर रोने लगे थे.

आयुष्मान खुराना के दिल में छठ पूजा का खास महत्व

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना ने छठ त्योहार के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि एक पंजाबी होने के नाते उन्हें कभी ये त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला था, हालांकि अब पहली बार उन्होंने इस त्योहार का अनुभव लिया. अभिनेता ने कहा, ‘मैंने पहले छठ पूजा सेलिब्रेट नहीं की थी, हालांकि अब त्योहार का अनुभव मेरे लिए काफी खास रहा. इस त्योहार से जुड़ी भावनाएं और इसका महत्व मुझे काफी पसंद आया. ये त्योहार लोगों को बेहद खूबसूरती से एक साथ ले आता है.’

बहुत गहरी आस्था और श्रद्धा है

आयुष्मान खुराना ने छठ पूजा की आस्था और श्रद्धा को बेहद गहरी बताया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसी परंपरा का हिस्सा बनने का मौका मिला जो मेरे किए एक दम नई थी. उन्होंने आगे खुलासा किया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स सीन के वक्त सूरज बड़जात्या ने सभी को इकट्ठा करके सेट पर छठ पूजा का गाना बजाया था.

सेट पर रोने लगे थे सभी

आयुष्मान खुराना ने उस पल को याद किया जब सभी सेट पर एक साथ थे और छठ पूजा का गाना बज रहा था. उन्होंने कहा, ‘उस पल ने सभी को इमोशनल कर दिया था और सबकी आंखों में आंसू थे. हमेशा के लिए वो पल हमारे साथ जुड़ गया.’

कब रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’?

सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आएंगी. इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने किया है. ये रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म थिएटर्स में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.



Source link

Related Posts

13 साल बाद भी क्यों खास है संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’? जानिए 7 वजहें

संजय लीला भंसाली ने इंडियन सिनेमा में अपनी एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिसकी पहचान उनकी फिल्मों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

छठी मैया की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना जाकर की पूजा, गोल्डन साड़ी में लगी खूबसूरत

छठ के मौके पर बिहार में हर तरफ आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

‘रामायण’ ने तोड़ा ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की 7वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म को स्ट्रॉन्ग…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ से टकराएंगी बॉलीवुड-साउथ की 5 फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. आज के समय में तो हर हफ्ते ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top