उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया इतहादुल मुस्लमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने एक नए गठबंधन का ऐलान किया है. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के यूपी में चुनाव में गठबंधन के ऐलान से सियासी हलचल तेज हो गई है. इस गठबंधन पर आजाद समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजा भैया ने प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.
आजाद समाज पार्टी के नेता राजा भैया ने एआईएमआईएम और आसपा के गठबंधन के ऐलान पर कहा, “यह गठबंधन जमीनी पटल पर जैसे ही उतरेगा तो अन्य पार्टियों का सफाया हो जाएगा.” उन्होंने कहा, “जैसे ही गठबंधन की खबर में विपक्षियों के कानों तक पहुंची तो उनके द्वारा इस गठबंधन को अवैध बताया है, लेकिन जमीन पटल पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अपने ही पदाधिकारी को आगे नहीं बढ़ाते हैं.
‘PM मोदी घबराए हुए हैं’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अजय राय
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
चंद्रशेखर आजाद के नेता ने कहा कि, दोनों ही दलों (एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे देश के लोगों से वादा किया है कि उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा हमारे बिना तय नहीं हो सकती है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में अपने परिवार के लोग नहीं रुकते हैं और वे लोग पार्टी के गठबंधन को गलत बता रहे हैं.
‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी के नेताओं को नहीं बढ़ाते आगे’
उन्होंने कहा कि जमीन पटल पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अपने ही पदाधिकारी को आगे नहीं बढ़ाते हैं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी की मदद करते हुए उन्हें राज्यसभा भेजते हैं. ऐसे लोगों को आईना दिखाने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने नया गठबंधन बनाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ यह गठबंधन बेबाकी के साथ चुनाव लड़ेगा.
‘अन्य पार्टियों के लिए खुला है तीसरे मोर्चे का रास्ता’
राजा भैया ने कहा कि अलग-अलग पार्टी के दलों को बुलाने के लिए दोनों ही पार्टी ने रास्ता खोल रखा है, कोई पार्टी आकर तीसरे मोर्चे में सम्मिलित हो सकती है, लेकिन कुछ लोग इस तीसरे मोर्चे पर निशाना साध रहे है.
UP चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर मिलाएंगे हाथ! मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा को मिलेगी चुनौती?














