• Home
  • खेल समाचार
  • 31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास
Image

31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास


रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में साकिब खान ने इतिहास रचा. वह पाकिस्तान के चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए. आखिरी बार ऐसा 2022 में हुआ था, जब अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए थे.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने पहली पारी 434 रनों पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाकर 12 रनों की बढ़त हासिल की. डेब्यू टेस्ट खेल रहे साकिब खान ने पहली पारी में 7 विकेट लिए. उन्होंने ओपनर लाहिरू उदारा के बाद दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुशल मेंडिस, सोनल दिनुशा, लाहिरू कुमार और असीथा फर्नांडो को आउट किया.

साकिब खान पाकिस्तान के चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए हों. सबसे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद नाजिर ने 1969 में बनाया था, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 7 विकेट लिए थे. मोहम्मद जाहिद ने 1996 में ऐसा किया, उन्होंने अपने पहले टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए थे. तब भी सामने न्यूजीलैंड ही थी.

डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी

  • मोहम्मद जाहिद- 7/66 बनाम न्यजीलैंड (रावलपिंडी)- 1996 
  • मोहम्मद नाजिर- 7/99 बनाम न्यजीलैंड (कराची)- 1969 
  • अबरार अहमद- 7/114 बनाम इंग्लैंड (मुल्तान)- 2022 
  • साकिब खान- 7/130 बनाम श्रीलंका (रावलपिंडी)- 2026

मुकाबले की बात करें तो गुरुवार को टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के पास अभी 45 रन की बढ़त है. ये टेस्ट ड्रा होने की कगार पर है. पांचवें दिन आजान अवेस (22) और मोहम्मद ताहा (24) पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाएंगे. 

साकिब खान के बारे में

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज साकिब खान के बारे में बात करें तो उनका जन्म 9 सितंबर, 1995 को कराची में हुआ था. उन्होंने 31 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास मैचों की 37 पारियों में 81 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए के 8 मैचों में उनके नाम 15 विकेट हैं. 16 टी20 पारियों में उन्होंने 12 विकेट लिए. उन्होंने पिछले संस्करण पाकिस्तान सुपर लीग में डेब्यू किया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 2 मैचों में 1 ही विकेट लिया था.

यह भी पढ़ें- 16 छक्के, 303 रन… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने U19 एशिया कप में लगाया रनों का अंबार



Source link

Related Posts

16 छक्के, 303 रन… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने U19 एशिया कप में लगाया रनों का अंबार

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत खिताब से एक कदम दूर है, आज हुए सेमीफाइनल में टीम इंडिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रोहित-गायकवाड़ करेंगे ओपन, सिराज की वापसी…चौथे ODI में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में होने वाले चौथे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

विराट कोहली ने पकड़ी फैन की चालाकी, ऑटोग्राफ देने से किया मना; वीडियो वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

IPL 2027: इन 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में लगातार 2 साल से चैंपियन बन रही है. शुरूआती 17 साल तक खिताब…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top