Image

भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, AFCAT 2027 के लिए निकली भर्ती


देश की सेवा करने और भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) शाखाओं में कुल 284 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

यह भर्ती जनवरी 2028 में शुरू होने वाले कोर्सेज के लिए है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और एलिजिबल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. 

भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 11 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख-11 दिसंबर 2026 (रात 11:30 तक) 
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख- 31 जनवरी 2027 
  • कोर्स शुरू होने की तारीख- जनवरी 2028 

ब्रांच वाइज पदों का ब्यौरा 

इस भर्ती के माध्यम से स्थायी कमीशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन दोनों के तहत पद भरे जाएंगे. इसमें फ्लाइंग ब्रांच के 36 पद, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एई(एल) और एई (एम) के 124 पद और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल वेपन सिस्टम्स, एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और मीटरोलॉजी के 108 पद शामिल है. वहीं गेट स्कोर एंट्री के ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए 16 पद, एनसीसी स्पेशल एंट्री फ्लाइट ब्रांच के लिए निर्धारित प्रतिशत के अनुसार आरक्षित पद हैं. 

आयु सीमा और मैरिटल स्टेटस 

इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2028 के आधार पर की जाएगी. फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होने चाहिए. वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों के लिए ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है. वहीं ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच के उम्मीदवार की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोर्स शुरू होने के समय अनमैरिड होना अनिवार्य है. दरअसल ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवार को शादी की अनुमति नहीं होती है. 

ये भी पढ़ें-Jamia Jobs: जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों का 12वीं फिजिक्स और मैथ्स से पास होना अनिवार्य है.  साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 साल का ग्रेजुएशन या 4 साल की बीई-बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में भी बीई-बीटेक डिग्री होनी चाहिए. जबकि ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) पदों के लिए उम्मीदवार की योग्यता अलग-अलग है. इसमें वेपन सिस्टम्स और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए ग्रेजुएशन, अकाउंट्स के लिए कॉमर्स-फाइनेंस डिग्री और एजुकेशन के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in. पर जाएं. 
  • इसके बाद AFCAT 1/2027 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • अब अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और पसंदीदा ब्रांच से जुड़ी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब पूरे फॉर्म को एक बार फिर ध्यान से चेक कर लें. 
  • लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-BSF Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1167 पदों के लिए आज से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

कंपनियों में बदला नौकरी का ट्रेंड, 100 में से 17 कर्मचारी अस्थायी, महिलाओं की हिस्सेदारी घटी

अस्थिर मांग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण हो रहे बदलाव, भू राजनीतिक तनाव और बढ़ती परिचालन लागत के चलते…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Semiconductor Engineering: सेमीकंडक्टर चिप बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर?

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और कार जैसी कई चीजें सेमीकंडक्टर चिप की मदद से काम…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

December Exam Calendar: दिसंबर में परीक्षाओं का महासंग्राम, UP PCS से CTET और TGT तक देखें पूरा शेड्यूल 

December Exam Calendar: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Career Option Without FMGE: FMGE में फेल 77% कैंडिडेट्स क्या अब नहीं बन पाएंगे डॉक्टर, क्या हैं ऑप्शंस?

Career Option Without FMGE: विदेशी से एमबीबीएस की डिग्री लेकर भारत में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top