• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘शोले’ के बाद इंडस्ट्री से दूर होने वाले थे अमजद खान, बुरे वक्त में अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ
Image

‘शोले’ के बाद इंडस्ट्री से दूर होने वाले थे अमजद खान, बुरे वक्त में अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ


हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरने वाले दिग्गज और दिवंगत अभिनेता अमजद खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में काम करना जारी रखा और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन विलेन में से एक कहलाए.

11 साल की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू

अमजद खान ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज सिर्फ 11 साल की उम्र में किया था. सबसे पहले वो फिल्म ‘नाजनीन’ (1951) में नजर आए थे. इसके बाद अभिनेता अपने पिता की फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में दिखाई दिए थे. 

शोले के अलावा इन फिल्मों से भी बनाई पहचान 

बतौर एक्टर उनके एक्टिंग करियर का आगाज साल 1973 की फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ से शुरू किया था. हालांकि उन्होंने पहली बड़ी और खास पहचान साल 1975 की फिल्म ‘शोले’ से हासिल की. इसमें गब्बर सिंह के रोल से वो अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुए. शोले के अलावा अमजद ने ‘गंगा की सौगंध’, ‘चंबल की कसम’, ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘याराना’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘कुर्बानी’ और ‘चमेली की शादी’ जैसी फिल्मों से भी बनाई थी.

जब अपने वादे से मुकर गए अमजद खान

अमजद खान ने एक इंटरव्यू में खुद को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था. उन्होंने शोले को लेकर बताया था कि अगर ये फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो वो फिल्मों में काम करना बंद कर देंगे. शोले सुपरहिट नहीं, बल्कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई. लेकिन, अमजद अपने वादे से मुकर गए और इंडस्ट्री में काम करना जारी रखा.

जब अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ

अमजद खान का महज 51 साल की उम्र में 27 जुलाई 1992 को निधन हो गया था. अमजद के बेटे शादाब खान ने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी को बताया था कि पिता के निधन के बाद उनकी कई फिल्मों की टोटल 1.27 करोड़ रुपये फीस फिल्ममेकर्स से लेनी थी. 

जब ये बात अंडरवर्ल्ड को पता चली तो एक गैंगस्टर ने शादाब की मां को फोन करके कहा था कि वो ये फीस बॉलीवुड वालो से तीन दिन में वसूल करके दे देंगे. हालांकि उनकी मां ने अंडरवर्ल्ड की मदद लेने से इनकार कर दिया.



Source link

Related Posts

सूर्या की ‘सीन’ 100 करोड़ के पार, ‘जेलर 2’ लाखों में सिमटी, जानें बुधवार का कलेक्शन

कॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध रविचंद्रन-काव्या मारन, दुल्हनिया संग सामने आई फर्स्ट फोटोज

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. काव्या मारन के…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

थॉर-लोकी की नोकझोंक से वांडा-पिएत्रो के प्यार तक, मार्वल में भाई-बहनों की ये 5 जोड़ियां हैं कमाल

भाई दूज भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते, उनकी नोकझोंक, शरारतों और एक-दूसरे के प्रति अटूट प्यार को दिखाने वाला…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस बर्ताव के कारण कियारा आडवाणी ने कर लिया था ब्रेकअप, खुद किया खुलासा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में गिने जाते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top