• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Chhath Puja Holiday 2026: छठ पर किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जान लें पूरा टाइम टेबल
Image

Chhath Puja Holiday 2026: छठ पर किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जान लें पूरा टाइम टेबल


Chhath Puja Holiday 2026: दिवाली का त्योहार लगभग पूरा हो गया है. ऐसे में अब छठ पूजा का त्योहार पास आ रहा है. वहीं कई राज्यों के स्कूल छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां कराने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि स्टूडेंट, टीचर्स और परिवार इस त्यौहार में हिस्सा ले सके. सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित इस त्यौहार में कड़ी उपासना, अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) और सुबह की प्रार्थना (ऊषा अर्घ्य) शामिल है. वहीं छठ के मौके पर अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी घोषित की है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की छठ पर किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.

दिल्ली में 16 नवंबर को रहेगी छुट्टी

दिल्ली में उपराज्यपाल के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राजपत्रित अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा के दिन दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों, सरकारी ऑफिसों और पीएसयू में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी छठ और क्षेत्रीय त्योहार के उपलक्ष में स्कूलों में छुट्टी का शेड्यूल तैयार किया गया है.

बिहार में रहेगी लंबी छुट्टी

मुख्य रूप से बिहार में मनाया जाने वाले छठ त्योहार को लेकर बिहार सरकार ने लंबी छुट्टियों का ऐलान किया है. छठ पूजा के दौरान बिहार में 14 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. वही आपको बता दें कि दिवाली के चलते बिहार के स्कूलों में छुट्टियां 7 नवंबर से शुरू हो गई है. छठ के बाद भी 24 नवंबर को भी बिहार में गुरु नानक जयंती के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

उत्तर प्रदेश में छठ की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी ऑफिशियल कैलेंडर में 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के लिए रिस्ट्रिक्टेड और ऐच्छिक छुट्टी घोषित की है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में 15 और 16 नवंबर को कई स्कूलों में छुट्टियां रहेगी. हालांकि इन छुट्टियों को लेकर स्टूडेंट को अपने स्कूल के ऑफिशियल नोटिस को देखना होगा क्योंकि राज्य के कई इलाकों में यह त्योहार इतना धूमधाम से नहीं मनाया जाता है.

झारखंड में भी छुट्टियां

छठ पूजा का त्योहार झारखंड में भी धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में छठ के मौके पर झारखंड में भी 16 और 17 नवंबर के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध 

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के दौरान ब्रेक

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के साथ-साथ जग धरती पूजा का भव्य आयोजन होता है. इसके चलते राज्य के अधिकांश स्कूलों में 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक लगातार 5 दिनों की छुट्टी रहेगी.

पेरेंट्स के लिए जारी किए गए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के ग्रामीण शहरी क्षेत्र में जिला स्तर पर छठ की छुट्टियों को लेकर आदेश अलग-अलग हो सकते हैं इसलिए देशभर के पेरेंट्स को यह सलाह दी जा रही है कि वह अपने बच्चों की छुट्टियों को लेकर स्कूल प्रशासन या क्लास टीचर से पुष्टि जरूर कर ले.

ये भी पढ़ें-FMGE 2026 का रिजल्‍ट जारी, विदेश से MBBS करने वाले 77% उम्मीदवार हुए फेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

IAS Officer Pranjal Patil: कौन है पहली दृष्टिबाधित महिला IAS प्रांजल पाटिल? जिनके ट्रांसफर पर CAT ने लगाई रोक

न्यायिक सदस्य राजवीर सिंह वर्मा की पीठ ने गृह मंत्रालय के सितंबर 2024 के ट्रांसफर आर्डर, अक्टूबर 2024…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

RRB ने बढ़ाई असिस्टेंट लोको पायलट की रिक्तियां, अब 14,627 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

PMO Recruitment: प्रधानमंत्री ऑफिस में नौकरी के लिए कहां करें आवेदन, कितनी लगती है फीस

देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय यानी PMO का हिस्सा बनना बहुत से युवाओं का सपना होता है. अक्सर…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

UPSC ESE 2027: जनवरी में होगी UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स परीक्षा, जानें मेन्स की तारीख

UPSC ESE 2027: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 के लिए एग्जामिनेशन शेड्यूल…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top