• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिवाली पर ‘रामायण’ ने मचाई धूम, जमकर कमाए करोड़ों, ‘आदिपुरुष’ को चटा दी धूल, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Image

दिवाली पर ‘रामायण’ ने मचाई धूम, जमकर कमाए करोड़ों, ‘आदिपुरुष’ को चटा दी धूल, ये रिकॉर्ड भी बनाया


नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. जबरदस्त ओपनिंग के बाद इसे दीवाली वीकेंड का भी पूरा फायदा हुआ और इसी के साथ इसने शनिवार के बाद रविवार को भी दमदार कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं ‘रामायण’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितना कमाया?

‘रामायण’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दिवाली की छुट्टी रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई,  इसने ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ते हुए भारत में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है. चार दिनों की धुआंधार परफॉर्मेंस की बदौलत, यह फिल्म ‘आदिपुरुष’ से भी आगे निकल गई है. 

‘रामायण’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ (नेट) की कमाई की थी. शुक्रवार यानी दूसरे दिन  ‘रामायण’ की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 48 करोड़ कमाए, लेकिन शनिवार को यानी तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में तगड़ा उछाल दिखाया और इसने 69.80करोड़ (नेट) की कमाई की. इसके साथ ही, तीन दिनों में इसकी घरेलू कमाई .183 करोड़ (नेट) तक पहुंच गई
 रविवार को, देश के कुछ हिस्सों में दिवाली की वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम रही, फिर भी ‘रामायण’ के लिए यह दिन शानदार रहा और इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने भारत में 56.15 करोड़ (नेट) कमाए.
  • इसमें हिंदी से इसने सबसे ज्यादा 36.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद कन्ऩड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.25 करोड़, तमिल में 3.15 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ  महज चार दिनों में इसकी कुल कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई. अब इसकी घरेलू नेट कमाई 238.85 करोड़ रुपये हो गई है. 

दिवाली पर ‘रामायण’ का ऑल-टाइम रिकॉर्ड
हालांकि पिछले कुछ सालों में दिवाली के वीकेंड पर कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, लेकिन बहुत कम फिल्में खुद दिवाली के दिन रिलीज होती हैं, क्योंकि मेकर्स दिवाली के बाद के दिनों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. लेकिन ‘रामायण’ दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई, जिसका मतलब था कि इसका सबसे अहम दिन  पहला रविवार  दिवाली के दिन ही पड़ा. रात 9 बजे तक, ‘रामायण’ ने दिवाली पर हुई कमाई के मामले में ‘टाइगर 3’ का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया. सलमान खान की इस फिल्म ने दिवाली 2023 पर बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. इसी के साथ ‘रामायण’ दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

चौथे दिन ‘रामायण’ प्रभास की फिल्म से आगे निकल गई. ‘आदिपुरुष’ ने भारत में अपने पहले चार दिनों में 237 करोड़ (नेट) की कमाई की थी. वहीं ‘रामायण’ ने यह आंकड़ा पार कर लिया है. 



Source link

Related Posts

‘जीना यहां, मरना यहां…’, करीना-करिश्मा की पैरेंट्स संग स्पेशल दिवाली, नाना रणधीर से लिपटे दिखे तैमूर

करीना कपूर ने बहन करिश्मा और पापा रणधीर-मम्मी बबीता कपूर के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होती है. कई बड़े-बड़े स्टार्स के बीच में…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

रणबीर-आलिया ने नीतू कपूर संग मनाई दिवाली, झलक पाने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हुई भीड़

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

आलिया भट्ट से कैटरीना और करीना तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें

8 नवंबर को पूरे देश में दिवाली की धूम रही. बॉलीवुड ने  भी इस त्योहार का खूब जश्न…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top