• Home
  • ताजा खबरें
  • महाराष्ट्र में दिवाली पर आग की 70 से ज्यादा घटनाएं, धाराशिव में 6 लोगों की र्दनाक मौत!
Image

महाराष्ट्र में दिवाली पर आग की 70 से ज्यादा घटनाएं, धाराशिव में 6 लोगों की र्दनाक मौत!


महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येदशी गांव में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया. यहां त्योहार की रात एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एक व्यक्ति को बचाया जा सका, लेकिन अन्य 6 की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि आग घर के अंदर ही लगी थी, उन्हें भागने का समय नहीं मिला.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार एक किराने की दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था. माना जा रहा है कि आग दुकान में लगी हो सकती है, जिसके बाद ऊपरी मंजिल पर फैली और लोग वहीं फंस गए. इमारत के बाहर न निकल पाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: कटनी: दिवाली पर भीषण अग्निकांड, दो महीने के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले!

दिवाली के दीप से भड़की थी आग

स्थानीयों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को कॉल किया और आधी रात में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग दिवाली समारोह के लिए जलाए गए मिट्टी के एक दीपक से लगी थी. हालांकि, सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. धाराशिव सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि चार पीड़ित अस्पताल लाए जाने तक दम तोड़ चुके थे.

महाराष्ट्र में कई जगह आग का तांडव

दिवाली के पर्व पर एक ओर खुशियों का माहौल दिखा तो दूसरी ओर कई जगह आग के कहर ने लोगों की खुशियां तबाह कर दीं. अलग-अलग जिलों से आग की कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है और कई घायल हैं. ये 6 मौतें धारशिव जिले में हुई हैं. वहीं, मुंबई के कांदीवली, गोरेगांव, डोंगरी, सांताक्रूज, अंधेरी, विद्याविहार में भी आग लगी. इसके अलावा, भिवंडी में 5 जगहों पर आग के हादसे हुए.

ठाणे के 3 रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया. यहां खुद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे थे. बीड में खेती के सामान के गोदाम में आग लगी, तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं. विरार के HDL इमारत में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं, नवी मुंबई के निर्माणाधीन शोरूम में अग्निकांड सामने आया. 

पिंपरी चिंचवड़ में अकेल ही आग की 50 घटनाएं

नागपुर में भी बाइक शोरूम में आग की वजह से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. पिंपरी चिंचवड़ में तो आग की 50 से जायदा घटनाएं सामने आईं.

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद UP की हवा जहरीली! लखनऊ, गाजियाबाद-नोएडा में ‘खतरनाक’ AQI



Source link

Related Posts

कटनी अग्निकांड: दो महीने के मासूम समेत 6 लोग जिंदा जले! दमकल की लापरवाही आई सामने

दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी और खुशियों के पर्व में डूबा था, तब कटनी जिले के…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Delhi AQI: दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा में कितना जहर? गैस चैंबर बनी राजधानी

दिल्ली में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता और खराब स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी के कई…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

दिवाली पर घर जाने निकला था परिवार, नदी में डूबी कार, चार की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नदी में एक कार…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

जम्मू कश्मीरः रिटायर्ड DSP के बेटे ने सरकारी राइफल से धमकाया; आरोपी डिटेन

<p style="text-align: justify;">जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि पड़ोसियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top