Image

UN में पाकिस्तान के बिगड़े बोल, भारत को गीदड़भभकी देकर बोले इशाक डार- ‘आर्टिकल 370…’


न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के 81वें सत्र के दौरान, जम्मू-कश्मीर पर OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप की मंत्री-स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने भारत पर निशाना साधा है. डार ने भारत पर कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलने का आरोप लगाया है.

भाषण की शुरुआत में डार ने संपर्क समूह के सदस्यों और मानवाधिकार आयोग का शुक्रिया अदा किया गया. पाकिस्तान ने कहा कि ओआईसी लगातार कश्मीर के लोगों के अधिकारों और उनकी मांगों का समर्थन करता आ रहा है.

आर्टिकल 370 हटाने का आरोप
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त 2019 के बाद भारत के लिए गए फैसलों का मकसद कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलना है. नए डोमिसाइल (आवास) नियमों, चुनावी क्षेत्रों में बदलाव और गैर-कश्मीरियों को मतदाता सूची में जोड़ने जैसे कदमों को जमीन पर हकीकत बदलने की कोशिश बताया गया.

अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल
भाषण में कहा गया कि कश्मीर में नेताओं, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. मीडिया की आजादी पर रोक लगाने, कश्मीर प्रेस क्लब को बंद करने और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पत्रकारों को वहां की स्थिति देखने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

आतंकवाद के आरोपों को खारिज किया
मई 2025 में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए कहा गया कि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच किसी भी विवाद को सिर्फ ताकत से नहीं सुलझाया जा सकता. आतंकवाद के आरोपों को खारिज करते हुए पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत उसने अपनी रक्षा में कदम उठाया था. किसी भी समस्या का स्थायी समाधान बातचीत और कूटनीति से ही संभव है.

पाकिस्तान ने कहा कि सिंधु जल संधि एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जिसे कोई भी देश एकतरफा तरीके से निलंबित या रद्द नहीं कर सकता. समझौते के नियमों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

ओआईसी से पाकिस्तान ने की ये मांगें

संयुक्त राष्ट्र (UN) और अन्य वैश्विक मंचों पर ओआईसी देश कश्मीर मुद्दे पर एक मजबूत और एकजुट रुख अपनाएं. भारत से 5 अगस्त 2019 के बाद के सभी कदमों को वापस लेने, राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और जनसांख्यिकीय बदलावों को रोकने की मांग की जाए.

ये भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में भारतीय सेना चलाएगी ऑपरेशन दृष्टि, जानें क्या है ये





Source link

Related Posts

‘होर्मुज से बिना इजाजत गुजरे तो 20% लगेगा जुर्माना’, ईरान की बड़ी धमकी

ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट से बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों के लिए नए…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

ट्रंप का खेल! एक ही अमेरिकी कंपनी भारत-पाकिस्तान को बेच रही हथियार

पाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी Powerus से ड्रोन सिस्टम खरीदने का ऑर्डर दे दिया है. कंपनी ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

ट्रंप ने क्यों किया IMEC का समर्थन, ईरान से क्या है कनेक्शन?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाले इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

हाउस पार्टी में 3 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, गर्भवती महिला समेत 11 की मौत

दक्षिण अफ्रीका के क्वामाखुथा टाउनशिप में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 11…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top