• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैंने नर्क जैसी तकलीफें झेलीं’, विवेक ओबेरॉय का छलका दर्द, अंडरवर्ल्ड से आते थे उनके खिलाफ फोन
Image

‘मैंने नर्क जैसी तकलीफें झेलीं’, विवेक ओबेरॉय का छलका दर्द, अंडरवर्ल्ड से आते थे उनके खिलाफ फोन


बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत में काफी सफलता और लोकप्रियता हासिल की थी. उन्हें बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में से एक माना जा रहा था. हालांकि एक विवाद ने उनके लिए काफी कुछ बदल कर रख दिया. एक्टर ने अब बिना किसी का नाम लिए उस विवाद पर चर्चा की है और बताया कि उसके बाद उन्हें काफी परेशान किया गया और उनके साथ काम करने वाले फिल्ममेकर्स को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आते थे.

विवेक बोले- मेरी लाइफ का वो सबसे बुरा फेज रहा

विवेक ओबेरॉय ने ‘रीलर्न’ पॉडकास्ट पर अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड ने दरकिनार कर दिया था और उनसे काम तक छीन लिया गया. अभिनेता ने कहा, ‘मेरी लाइफ का वो सबसे बुरा फेज रहा. मैं किसी सही बात के लिए खड़ा था. मेरा मानना था कि कुछ चीजों की लिमिट क्रॉस नहीं होनी चाहिए. 

महिलाओं के साथ खास तरीके से पेश आते हुए उनका सम्मान करना चाहिए. मैं गलत के खिलाफ खड़ा हुआ था, लेकिन मुझे बाद में काफी परेशान किया गया. एक ताकतवर लॉबी ने सब कुछ अपने कंट्रल में कर लिया. मैं जिन फिल्मों में काम करने वाला था उनसे लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए.’

फिल्में छीनी, प्रोड्यूसर्स को आते थे अंडरवर्ल्ड से फोन

एक्टर ने आगे कहा, ‘जो लोग पहले मुझसे कनेक्ट रहे वो बाद में मुझसे दूर हो गए और फोन करके बताते थे कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आया है. उनसे कहा जाता था कि अगर तुमने इस व्यक्ति के साथ काम किया तो बर्बाद हो जाओगे. मैंने सच में नर्क जैसी तकलीफें झेली हैं. बहुत बुरे वक्त का सामना किया. मुझे काम ना मिलने का मुद्दा मेरे टैलेंट से संबंधित नहीं था. बल्कि ये कुछ ऐसा था जिस पर मेरा कंट्रोल नहीं था.’

विवेक ओबेरॉय का वर्क फ्रंट

विवेक ओबेरॉय ने ‘कंपनी’, ‘साथिया, ‘कृष 3’, ‘विवेगम’ और ‘लुसिफर’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. इन दिनों वो रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आ रहे हैं. इसमें अभिनेता ने शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्व का किरदार निभाया है.



Source link

Related Posts

‘रामायण’ से रवि दुबे का बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड स्टार्ट, 5 बड़े धुरंधरों का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जबरदस्त जलवा देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने एक के बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

करण जौहर की दिवाली पार्टी में दिखा बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, सभी का अंदाज दिखा स्टाइलिश

करण जौहर की दिवाली पार्टी में दिखा बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, सभी का अंदाज दिखा स्टाइलिश Source link

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

‘दूसरा’ के मेकर्स को झटका, सौरव गांगुली के हक में आया कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि फिल्म ‘दूसरा’ से पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन सख्त, 5 गानों पर रोक, हरियाणा हाईकोर्ट का निर्देश

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरो टूर को लेकर चर्चा में हैं. इसकी शुरुआत 30…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top