• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी ‘किंग’? शाहरुख खान की फिल्म पर आया अपडेट
Image

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी ‘किंग’? शाहरुख खान की फिल्म पर आया अपडेट


बॉलीवुड के किंग खान यानी  शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. करीब 3 साल बाद वो इस फिल्म के जरिए साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं. 

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये एक्शन ड्रामा फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है और अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. 

क्या तेलुगु में भी रिलीज होगी ‘किंग’?
हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का गाना ‘तू मिल जाए’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘किंग’ का एक तेलुगु स्टैंडी सामने आया है. इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शाहरुख खान की ये फिल्म तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी.

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक तेलुगु वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सिनेमाघरों में तेलुगु भाषा में लिखे स्टैंडी पहुंचने के बाद फिल्म के तेलुगु में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है.

इससे पहले शाहरुख खान की फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ तेलुगु में भी रिलीज हुई थीं, जबकि ‘डंकी’ को तेलुगु में रिलीज नहीं किया गया था.

कब रिलीज होगी ‘किंग’?
‘किंग’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं, करीना कपूर एक खास गाने में दिखाई देंगी. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी 'किंग'? शाहरुख खान की फिल्म पर आया अपडेट

इससे पहले  शाहरुख खान को साल 2023 में आई फिल्म डंकी में देखा गया था. अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.





Source link

Related Posts

दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

सलमान खान के ऑन-स्क्रीन बेटों को जानते हैं आप? टीवी की इस पॉपुलर जोड़ी के लाडले हैं अजई और इवार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इन दिनों चर्चा में है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, 15 दिन बाद 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान की फिल्म

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘उड़ता तीर’ को दर्शकों से कुछ…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

4 साल की हुईं आलिया-रणबीर की बेटी राहा, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside Photos

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं. उन्होंने 6 नवंबर को…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top