• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, 15 दिन बाद 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान की फिल्म
Image

‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, 15 दिन बाद 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान की फिल्म


बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘उड़ता तीर’ को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिल पाई है. रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है. 

शुरुआत में फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन समय के साथ इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई कर ली है.

‘उड़ता तीर’ का 15वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को करीब 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 21 लाख रुपये रहा. हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 26.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

‘उड़ता तीर’ अब तक भारत में कुल 46.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर पाई है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 55.45 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. इस तरह फिल्म अभी भी 50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

‘उड़ता तीर’ का वीक वाइज कलेक्शन
पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद ‘उड़ता तीर’ की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ गई. फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में भारत में 30.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 36.86 करोड़ रुपये रहा.

वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई घटकर 15.35 करोड़ रुपये रह गई. इस दौरान फिल्म ने 18.20 करोड़ रुपये का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन किया.

 ‘उड़ता तीर’ के बारे में 
23 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं. फिल्म में आयुष्मान विक्रांत उर्फ बिलाल अहमद का किरदार निभा रहे हैं, जो एक पाकिस्तानी जासूस है. हालांकि, एक हादसे के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारत का देशभक्त समझने लगता है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाला एजेंट है.





Source link

Related Posts

दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

सलमान खान के ऑन-स्क्रीन बेटों को जानते हैं आप? टीवी की इस पॉपुलर जोड़ी के लाडले हैं अजई और इवार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इन दिनों चर्चा में है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

4 साल की हुईं आलिया-रणबीर की बेटी राहा, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside Photos

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं. उन्होंने 6 नवंबर को…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

570% तक महंगे हो जाएंगे सिनेमा टिकट? महाराष्ट्र सरकार उठा सकती है बड़ा कदम!

सितंबर 2026 में चर्चा थी कि महराराष्ट्र की सरकार BMC द्वारा मनोरंजन कर में 570% की बढ़ोतरी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top