BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 3,392 कैंडिडेट्स ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज यानी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है. जो कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं इंटरव्यू शेड्यूल और दूसरी डिटेल्स अलग से बताई जाएगी. क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को आयोग की ओर से सलाह दी गई है कि वह अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहे. वहीं आपको बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद बिहार सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में 1,298 पदाें को भरना है.
कैसे चेक करें BPSC 71वीं मेंस रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस रिजल्ट लिंक देखें.
- अब पीडीएफ खोलने के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें.
- लास्ट में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें.
रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला चरण?
जो कैंडिडेट मेंस एग्जाम में क्वालीफाई हुए हैं, वह अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे. इंटरव्यू राउंड के लिए कमीशन की ओर से जल्द ही शेड्यूल और दूसरे निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है. इस प्रक्रिया में इंटरव्यू सिलेक्शन प्रोसेस का अगला स्टेज है. इसके पूरा होने के बाद बीपीएससी सिलेक्शन क्राइटेरिया के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. कैंडिडेट को उनकी मेरिट और उपलब्ध पदों के अनुसार अलग-अलग पोस्ट पर अपॉइंटमेंट के लिए कंसीडर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
4.71 लाख ने किया था आवेदन
बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों में 912 केंद्रों पर हुई थी. इसमें 4.71 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 13.16 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे.
कब हुई थी मेंस परीक्षा?
71 वीं कंबाइन मेंस कॉम्पिटेटिव परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी. सफल कैंडिडेट अब इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरेंगे. वहीं इससे पहले पीटी परीक्षा के नतीजे 18 नवंबर 2025 को जारी किए गए थे. इनमें कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी. इनमें 13,368 उम्मीदवार 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और 893 उम्मीदवार वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के पदों के लिए सफल घोषित किए गए थे. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था.
ये भी पढ़ें-Bihar Free Coaching Scheme: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक मिलेगा मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


















