• Home
  • खेल समाचार
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरे ODI में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? जानें मौसम का हाल
Image

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे ODI में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? जानें मौसम का हाल


भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ते-चढ़ते रह गया था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है और पूरी संभावनाएं हैं कि भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच भी खराब मौसम के चलते देरी से शुरू हो सकता है.

सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. ऑकलैंड में खेला गया पहला वनडे मैच भी बारिश के कारण देर से शुरू हुआ था. DLS पद्धति के अनुसार टीम इंडिया को 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 22.4 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था.

कैसा रहेगा मौसम?

दूसरे वनडे मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. शुक्रवार को वेलिंगटन में बारिश के कारण न्यूजीलैंड टीम को अपना ट्रेनिंग सेशन चार दीवारी के भीतर करना पड़ा था. वहीं टीम इंडिया को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा और सभी खिलाड़ी होटल में ही रहे.

एक्यूवेदर के अनुसार शनिवार को वेलिंगटन में 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है. न्यूजीलैंड के समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और उस समय भी 60 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. वहां के समय के मुताबिक शाम 5 से 7 बजे के बीच बारिश की सबसे कम संभावना है, लेकिन इस दौरान भी हल्की बारिश खेल में खलल डाल सकती है.

सिर्फ बारिश ही नहीं वेलिंगटन में ठंडी और 25 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मैच रद्द होने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

वेलिंगटन में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 वनडे मैच खेले गए हैं. इनमें 2 बार टीम इंडिया विजयी रही है, एक बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी और उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस मैदान पर उनकी आखिरी भिड़ंत 2019 में हुई थी, तब टीम इंडिया 252 रनों पर सिमट गई थी. लेकिन जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 217 रनों पर ऑलआउट करके टीम को 35 रनों से जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें:

सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट



Source link

Related Posts

सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट

पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. दूसरा ODI मैच शनिवार, 7 नवंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन के…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सहवाग के बेटे आर्यवीर की दमदार पारी, 10 विकेट से जीता भारत; नेपाल को चटाई धूल 

अंडर-19 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला खेला. शुक्रवार (06 नवंबर) को…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘100 शतक के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं’, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा दावा

विराट कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 86 शतक लगा लिए हैं. वह सबसे ज्यादा शतक…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top