Image

डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, कहा-‘खराब कानून है’


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर लगे बैन से जुड़े अमेरिकी कानून पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि वह इस कानून की समीक्षा करेंगे लेकिन इसके साथ ही उन्होंने नीति में तुरंत किसी बदलाव का संकेत नहीं दिया. यह मामला ट्रंप प्रशासन के रूसी डीजल के लेनदेन को दी गई मंजूरी के बाद उपजे विवाद के बीच सामने आया है.

जब एक पत्रकार ने ओवल ऑफिस में ट्रंप को याद दिलाया कि यह बैन अमेरिकी संसद (कांग्रेस) द्वारा पास किया गया था और 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पर दस्तखत किए थे.तब ट्रंप ने कहा, “यह शायद एक काफी खराब कानून है. मैं इसे जरूर देखूंगा.”

मामला क्या है?
एक पत्रकार ने अमेरिका की ओर रूसी डीजल लेकर आ रहे एक जहाज और उसके माल को उतारने से जुड़ी कानूनी पाबंदियों पर सवाल पूछा था. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह इसकी जांच करेंगे लेकिन उन्होंने इस बैन को हटाने या कानून में संशोधन की कोई निश्चित समय-सीमा या योजना नहीं बताई.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका के वित्त मंत्रालय ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने कुछ हफ्ते पहले 9 अक्टूबर को एक विशेष जनरल लाइसेंस जारी किया था. इस लाइसेंस के तहत 7 अप्रैल 2027 तक रूसी डीजल की बिक्री, डिलीवरी और आयात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की छूट दी गई थी.

कानून और विवाद
हालांकि 2022 में बना ‘एंडिंग इम्पोर्टेशन ऑफ रशियन ऑयल एक्ट’ स्पष्ट रूप से रूस से आने वाले पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर रोक लगाता है. इस कानून के तहत बैन हटाने की एक सख्त प्रक्रिया है जिसमें संसद की समीक्षा और राष्ट्रपति के कुछ खास शर्तों के पूरा होने की पुष्टि करना जरूरी है.

न्यूजर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने 2 नवंबर को पोर्ट ऑपरेटर्स को चिट्ठी लिखकर कहा कि रूसी ईंधन के आयात की मंजूरी देना संघीय कानून (Federal Law) का सीधा उल्लंघन है. उन्होंने चेतावनी दी कि न्यू जर्सी ऐसे किसी भी आयात को रोकने के लिए कानूनी कदम उठाएगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- ‘सच कहूं तो…’



Source link

Related Posts

‘मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास’, मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म इलेक्शन में झटका लगा है. हालांकि, इसके बावजूद उनके तेवर में किसी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- ‘सच कहूं तो…’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वे…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन 2026 में डेमोक्रेट्स की भारी जीत को लेकर ट्रंप प्रशासन ने सुलह का रास्ता अपनाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के समर्थन वाले तीनों उम्मीदवारों ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top