• Home
  • खेल समाचार
  • 5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
Image

5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड


रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप में मिजोरम के लिए खेल रहे चिन्मय सुतार ने 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. चिन्मय ने 4 मैचों की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 208.50 के शानदार औसत से 834 रन बना लिए हैं. चिन्मय ने 2 शतक लगाए, जबकि एक बार नाबाद 400 रनों की पारी खेली. वह फर्स्ट क्लास की 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बिल पोंसफोर्ड को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने 5 पारियों में 724 रन स्कोर किए थे. पोंसफोर्ड ने 1921 से 1923 के बीच यह कमाल किया था. अब 2026 में चिन्मय ने उनसे ज्यादा रन बनाकर 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 29 साल के चिन्मय ने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. अब उन्होंने एक और बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया. लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ चिन्मय को टीम इंडिया में शामिल करने की भी बात होने लगी है. 

अगली पारी में बगैर रन बनाए रच देंगे इतिहास 

5 पारियों में 834 रन का आंकड़ा छूने वाले मिजोरम के चिन्मय सुतार अगर अपनी अगली यानी छठी पारी में कोई रन नहीं बनाते हैं, तब भी शुरुआत 6 फर्स्ट क्लास पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहेंगे. अफगानिस्तान के बशीर शाह के नाम पर 6 फर्स्ट क्लास पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 831 रन बनाए थे. लिहाजा अगली पारी में बगैर कोई रन बनाए भी यह रिकॉर्ड चिन्मय के नाम पर ही रहेगा. 

डेब्यू मैच से ही कर रहे कमाल 

चिन्मय डेब्यू मैच से ही कमाल करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने 11 अक्टूबर को मणिपुर के खिलाफ मुकाबला खेलकर फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जिसमें दोनों पारियों में क्रमश: 35 और 99 रन बनाए. दूसरी पारी में वह शतक से चूक गए थे. लेकिन नागालैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने न सिर्फ शतक की कसर पूरी की, बल्कि 400 बनाकर वह रणजी में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. 

इसके अगले दोनों मैचों में भी उनके बल्ले से शतक देखने को मिले. मेघालय के खिलाफ अगले मैच में चिन्मय ने 125 रन स्कोर किए. फिर अरुणाचल के खिलाफ चौथे मैच में चिन्मय ने 175 रन की पारी खेली. 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू



Source link

Related Posts

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेला हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया. गुरुवार (05 नवंबर) को उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top