• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
Image

दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा


सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में दलेर मेहंदी शो विवाद पर रिएक्ट किया है. अभिजीत का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का है. इस वीडियो में अभिजीत ने कहा कि वो लाइव शोज में लिपसिंक के खिलाफ हैं. उन्होंने दलेर मेहंदी विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि वो खुद कभी जनता को धोखा नहीं देंगे.

अभिजीत वीडियो में बोल रहे हैं, ‘यहां पर किसी को भी परमिशन मत दीजिए अगर वो लाइव के नाम पर गाना नहीं गा रहा है. अभी कुछ दिन पहले एक केस हुआ था जहां पर स्टेज पर आकर मंत्री साहब ने कहा. बिल्कुल सच कहा था उन्होंने कि आप गाना नहीं गा रहे हैं. आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा. उन्होंने सही कहा था. लेकिन वो विलेन बन गए. इसी स्टेज पर ऐसा होता है. आप लोग छत्तीसगढ़ में ये मत होने देना.’

अभिजीत का रिएक्शन

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं जैसा भी गाऊंगा. गलत गाऊंगा, खराब गाऊंगा. गला खराब है. थक जाऊंगा. बेसुरा गाऊंगा, लेकिन जो भी गाऊंगा लाइव गाऊंगा. ये वो कीमत है जो आप टाइम दे रहे हो इतना खर्चा करके. मुझे बुलाया है, इसके पीछे इतनी मेहनत है प्रशासन की. आपकी. आप लोगों को नमन करता हूं. मैं कभी आ लोगों इस तरह से चीट नहीं करूंगा. गाने के नाम पर मुंह नहीं हिलाऊंगा. ऐसा लोग करते हैं.’

दलेर मेहंदी विवाद
दलेर मेहंदी विवाद की बात करें तो वो उत्तराखंड गए थे परफॉर्मेंस के लिए. इस दौरान उनकी परफॉर्मेंस बीच में रोक गई और उत्तराखंड केबिनेट मिनिस्टर सुबोध उन्नियाल ने उन्हें काफी कुछ सुनाया. उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा कि आप सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं गाएंगे कैसे? बात में मिनिस्टर ने एएनआई से बातचीत में बताया था कि दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये मिले थे परफॉर्मेंस के.

दलेर मेहंदी और मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद कई सिंगर्स और एक्टर्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया.





Source link

Related Posts

‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

रामायण में रावण के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़, 24-कैरेट गोल्ड से 4 महीने में हुआ तैयार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सैफ-करीना का जलवा, शिमरी साड़ी में बेबो ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीना कपूर ने साड़ी में पहुंचकर चार-चांद ही लगा दिया. इस दौरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म शानदार अंदाज में सिनेमाघरों में आ गई है. दरअसल  नितेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top