• Home
  • ताजा खबरें
  • CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
Image

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात


जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘क्राइम और अपराध’ संबंधी हालिया बयान पर तंज कसते हुए बुधवार (04 नवंबर, 2025) को कहा कि जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है.

प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में अपने बयानों पर लोगों को हंसने का मौका देते हैं. जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है. मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में लोगों को हंसने का मौका देते हैं.

गौरतलब है कि सीएम सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि बिहार में ‘क्राइम’ हो सकता है, लेकिन ‘अपराध’ नहीं है. इस बयान के बाद राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.

निर्दलीय जीते दोनों एमएलसी की जा सकती है सदस्यता

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के संबंध में पूछे जाने पर किशोर ने कहा कि असंवैधानिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण दोनों की विधान परिषद सदस्यता रद्द की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार भी उन्हें बचा नहीं पाएगी.

यह भी पढ़ें- CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- ‘कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?’

मधुबनी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. बता दें कि मधुबनी में बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. उन्होंने बताया कि जन सुराज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी और घटना के तथ्यों के आधार पर पार्टी विस्तृत कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?



Source link

Related Posts

बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है. शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमगिरी समेत चुराह के 4 स्कूल CBSE से जुड़ेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार (4 नवंबर) को चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर हमले के बाद शासन सख्त हो गया है. एसपी के…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

सिद्धार्थनगर दौरे पर पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top