• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारी की जा रही है. इस केस में अब तक 12 गिरफ्तारी हो चुकी है और अब मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में 13वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये एक महिला आरोपी है, जिसकी पहचान सुनेहा पंडित के नाम से की गई है. 

आरोपी सुनेहा पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से मुख्य साजिशकर्ता अनिल पंडित की भाभी बताया जा रहा है. क्राइम ब्रांच की ओर से कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सुनेहा को कल मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भाभी गिरफ्तार, भाई फरार

क्राइम ब्रांच सुनेहा की रिमांड लेने के लिए 3 नवंबर को उसे मुंबई की मकोका कोर्ट में पेश करेगी. हालांकि, अनिल पंडित का भाई क्राइम ब्रांच के हाथ से फिसल गया और भागने में कामयाब रहा. अनिल पंडित की भाभी की गिरफ्तारी होने की पुष्टि करते हुए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंडित का भाई भी इस मामले में वांटेड आरोपी है, हालांकि वो फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: ‘द वन’ से ‘हैवान’ तक, दिवाली वीक में नहीं कम होगा एंटरटेनमेंट, OTT पर रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में

मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुनेहा पंडित ने अनिल पंडित के कहने पर टाइगर पर हमले की साजिश में वित्तीय सहायता मुहैया कराई थी. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए जिन अलग-अलग चैनल्स का इस्तेमाल किया, उसमें उसकी भाभी भी शामिल थी, जिसने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए. 

क्राइम ब्रांच मनी ट्रेल पर कर रही काम

क्राइम ब्रांच सुनैना द्वारा भेजे गए पैसों की मनी ट्रेल को खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर उसने कितने पैसे और किन-किन आरोपियों को ट्रांसफर किए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमर मुंदेलिया के बैंक खाते में भी सुनैना ने कुछ पैसे ट्रांसफर किए थे, जिसकी जांच की जा रही है. आज कोर्ट में उसे पेश करके उसकी ज्यादा से ज्यादा रिमांड ली जाएगी, ताकि पूरी मनी ट्रेल की परतों को उधेड़ा जा सके.

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की गई थी, उन पर 3 बाईक सवार ने गोलियों से हमला कर दिया था और इस मामले की जांच के लिए 20 स्पेशल टीमों का गठन किया गया. इस केस में पहले 12 गिरफ्तारी हो चुकी थीं और सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में 6 नवंबर तक के लिए भेज दिया गया था.



Source link

Related Posts

भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह, पहुंचे जालंधर, नहीं रोक पाए आंसू!

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीते…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की तीसरे मंडे घटी कमाई, क्या छू पाएगी 500 करोड़ का आंकड़ा?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. पहले दो हफ्ते में बॉक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भारत की पहली बोलती फिल्म के विलेन, कभी करते थे 70 रुपये में नौकरी, कहानी पृथ्वीराज कपूर की

बॉलीवुड में कपूर परिवार का दबदबा चार पीढ़ियों से रहा है. कपूर खानदान की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘दृश्यम 3’ का एक महीने बाद भी जलवा बरकरार, 32वें दिन ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ से ज्यादा की कमाई

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top