बिहार के मधुबनी में एक पुलिसकर्मी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी. पूरी घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है. आरोपी ASI की गोली से करीब चार लोग घायल हो गए. इसमें से एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.
कहा जा रहा है कि आरोपी ASI सोमवार (02 नवंबर, 2026) की रात महिला से मिलने के लिए गांव पहुंचा था. ग्रामीणों ने उसे देख लिया तो उसने सरकारी पिस्टल से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, ASI का महिला से कथित तौर पर अवैध संबंध था. वह उससे मिलने बलिराजगढ़ गांव आया था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया. ग्रामीणों ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा. पकड़े जाने के डर से ASI ने फायरिंग शुरू कर दी.
बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से गोली चलाने की घटित घटना के संदर्भ में अद्यतन प्रतिवेदनः- #HainTaiyaarHum #BiharPolice #Bihar @DmMadhubani @bihar_police @BiharHomeDept @IPRDBihar https://t.co/wTSp9hbXqc
— Madhubani Police (@MadhubaniPol) November 3, 2026
चार लोगों को लगी गोली
ASI की फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी. गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान 50 साल के एक व्यक्ति अशोक यादव ने दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
एसएसपी ने दी घटना की जानकारी
एसएसपी योगेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बाबूबरही थाना इलाके के बलिराजगढ़ गांव में एक दुखद घटना हुई है. वहां पर एक पुलिस पीकेट है जहां एक ASI की तैनाती थी. ASI गांव स्थित एक महिला के घर अक्सर आता जाता था. महिला के साथ उसका अवैध संबंध था. देर रात वह फिर महिला के पास पहुंचा था, जहां उसे गांव के कुछ लोगों ने देख लिया. फिर पकड़कर घर में बंद कर दिया गया. चारों से अपने को घिरता देख एएसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से 3-4 राउंड फायरिंग कर दी.
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान अशोक यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई. तीन अन्य को गोली लगी है उनका इलाज जारी है.
एसएसपी ने बताया कि उन्होंने घायलों से मुलाकात की है. उनकी हालत स्थिर है. गांव का निरीक्षण किया है. वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. आरोपी ASI फरार है. उसको पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई है. उसको सस्पेंड करने के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल














