Image

CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट


CLAT 2027: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. कंसोर्टियम की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अब क्लैट 2027 के लिए आखिरी तारीख 7 नवंबर कर दी गई है, जो कैंडिडेट्स नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 नवंबर रात 11:59 बजे तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. पहले क्लैट 2027 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी. अब कंसोर्टियम की ओर से आखिरी तारीख में बदलाव कर दिया गया है. 

कब होगी क्लैट 2027 की परीक्षा? 

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार क्लैट 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी. यह परीक्षा 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए 5 साल के इंटीग्रेटेड अंडर ग्रेजुएट लॉ कोर्स और 1 साल के पोस्ट ग्रेजुएट एलएलएम प्रोग्राम के लिए में एडमिशन के लिए है. इन कोर्स में एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन पूरा प्रोसेस पूरा करना होगा और एंट्रेंस परीक्षा देनी होगी. 

क्लैट 2027 के लिए आवेदन फीस 

क्लैट 2027 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस देनी होगी. इसमें जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के साथ-साथ एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई एप्लीकेंट को 4000 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं एससी, एसटी, बीपीएल और दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 3500 रुपये रखी गई है. आवेदन फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. वहीं आपको बता दें कि यह फीस नॉन रिफंडेबल और नॉन एडजेस्टेबल है. 

ये भी पढ़ें-Cost Of Studying Abroad: किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च

कैसा होगा परीक्षा का फॉर्मेट? 

क्लैट 2027 के पेपर में 5 सेक्शन में 120 कॉम्प्रिहेंशन बेस्ड मल्टीप्ल चॉइस सवाल होंगे. इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल नॉलेज सहित करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव तकनीक से जुड़े सवाल होंगे. कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए एक नंबर मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर काटे जाएंगे. 

कैसे करें क्लैट 2027 के लिए आवेदन?

  • कैंडिडेट क्लैट 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद क्लैट 2027 सेक्शन खोलें और रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब नया रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुने और जरूरी कॉन्टैक्ट डीटेल्स डालें. 
  • पासवर्ड का इस्तेमाल करके मोबाइल नंबर वेरीफाई करें. 
  • अब लॉगिन करें और पर्सनल, एकेडमिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भरें. 
  • डिटेल भरने के बाद टेस्ट सेंटर की लिस्ट में से अपने पसंद की जगह चुनें. 
  • अब जरूरी फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट कर लें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-विदेश से MBBS डिग्री पर NMC के जवाब से कंफ्यूजन, एडमिशन लेने से पहले जानें नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Ayush Admission 2026: बिहार BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए जल्दी करें, राउंड 3 काउंसलिंग की बढ़ी डेट 

Ayush Admission 2026: बिहार के आयुष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी होम्योपैथिक और यूनानी प्रोग्राम…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Delhi Fire Service Recruitment: दिल्ली फायर सर्विस में 2,345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी?

Delhi Fire Service Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले राजधानी दिल्ली के युवाओं के लिए एक बड़ी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो

UGC NET Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. लेकिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Nandan Nilekani Panel: नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान

Nandan Nilekani Panel: देश में परिक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पेपर-लीक प्रूफ बनाने के लिए काम कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top