• Home
  • खेल समाचार
  • संजू सैमसन के लिए फैन से भिड़े अश्विन, कहा- तुम्हारा…ऑब्सेशन
Image

संजू सैमसन के लिए फैन से भिड़े अश्विन, कहा- तुम्हारा…ऑब्सेशन


न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत संजू सैमसन के लिए अच्छी हुई थी, उन्होंने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में 67 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा, चौथे और पांचवें मैच में तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. उनके प्रदर्शन को लेकर जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रविचंद्रन अश्विन को ताना मारा तो पूर्व क्रिकेटर ने भी इसका जवाब दिया.

संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की 5 पारियों में कुल 107 रन बनाए, जबकि पहली पारी में ही उन्होंने 67 रन बनाए थे. यानी अगली 4 पारियों में कुल 40 रन. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मैच में 14 रन बनाने के बाद वेलिंग्टन में वह सिर्फ 18 रन बना पाए. ऑकलैंड और हैमिलटन में भारत हारा, इसमें संजू 4-4 ही रन बना पाए.

संजू सैमसन के सपोर्ट में अश्विन!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने रविचंद्रन अश्विन को टैग करते हुए लिखा कि तुम्हारी पहली पसंद संजू पूरे सीजन में फुस हो गया. इस पर अश्विन ने जवाब देते हुए लिखा, “संजू मेरा फर्स्ट चॉइस है, तुम्हारा फुल-टाइम ऑब्सेशन”

पहले मैच के बाद बदला था संजू का बल्लेबाजी क्रम

हालांकि इस सीरीज में संजू सैमसन का बल्लेबाजी क्रम 2 बार बदला. पहले मैच में ओपन करते हुए उन्होंने 67 रनों की अच्छी पारी खेली. लेकिन दूसरे ही मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया, क्योंकि चोट के कारण ईशान किशन बाहर हो गए थे और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ओपन किया. तीसरे मैच में भी संजू तीसरे नंबर पर आए.

चौथे और आज हैमिलटन में खेले गए पांचवें टी20 टी20 में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपन किया, लेकिन दोनों मैचों में वह 4-4 ही रन बना पाए.

यह भी पढ़ें- 40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान

BCCI ने 2026 पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आज…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट

आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले से टीमों के लिए रिटेंशन लिस्ट देने की डेडलाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे…’, 55 गेंद में शतक ठोकने के बाद सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान ने 2026 रणजी ट्रॉफी…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top