• Home
  • ताजा खबरें
  • छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
Image

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार (01 नवंबर) को बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई. प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में यह पदयात्रा निकली. इसमें जिले के हजारों लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी आवाज बुलंद की.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस भीड़तंत्र के माध्यम से देश में अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रही है. ये लोग विदेशी ताकतों से मिलकर देश के विकास को रोकने की कोशिश में लगे हैं.”

कांग्रेस के पास वोट ही नहीं है तो चोरी कहां से होगी- अरुण साव

अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है लेकिन उनके पास वोट ही नहीं है तो चोरी कहां से होगी. उन्होंने कहा, ”जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है. ये जनता का दिल जीतने में नाकाम हुए हैं, क्योंकि ये विजन विहीन हैं. कांग्रेस को लोग वोट नहीं दे रहे हैं तो वो हार का बहाना बना रही है.”

देश के अंदर अराजकता नहीं चलेगा- अरुण साव

बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव ने ये भी कहा कि देश के अंदर अराजकता नहीं चलेगा, क्योंकि ये नया भारत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

पदयात्रा में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

इस पदयात्रा में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक शुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

दरअसल, वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग को घेरते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. सरकार पर हमलों के बीच अब बीजेपी ने भी ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ के जरिए सियासी मोर्चा खोला है. इसे कांग्रेस के आरोपों का जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

‘शुरुआत आप लोगों ने की..’. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान



Source link

Related Posts

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता के लिए 880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, ‘इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा’

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

सीएम योगी बोले- ‘2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को अयोध्या की प्राचीन व नवीन तस्वीर…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top