• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
Image

बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक रूप से संपन्न और इनकम टैक्स पेयर्स से रविवार (1 नवंबर) को फ्री बिजली छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे स्वेच्छा से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ दें और राज्य के विकास में योगदान दें.

सीएम सम्राट चौधरी ने यहां दो दिवसीय ‘पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0’ को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिजली सब्सिडी पर सालाना लगभग 23,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिसमें प्रति परिवार 8,000 से 10,000 रुपये का खर्च आता है.

राज्य के विकास में दें योगदान

सीएम चौधरी ने कहा कि सरकार सभी आर्थिक श्रेणियों के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है. उन्होंने आर्थिक रूप से संपन्न और आयकर देने वाले लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ दें और बिहार के विकास में योगदान दें.

 

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ बिहार के ऐतिहासिक जुड़ाव के कारण, यह जरूरी हो गया है कि युवा इन मूल्यों को संरक्षित करने और मजबूत बनाने में आगे आएं.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

सीएम चौधरी ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्षों के जरिये 1947 में आजादी मिली थी. जैसे-जैसे देश अपनी आजादी के 80 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहा है, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: ‘ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई’, इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव



Source link

Related Posts

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता के लिए 880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार (01 नवंबर) को बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई. प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, ‘इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा’

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top