आठ वर्षों के लंबे और बहुप्रतीक्षित अंतराल के बाद बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लौटे ‘दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026′ ने अपनी भव्यता और जन-उत्साह से राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है. तूफ़ान अर्नब इफेक्ट’ के कारण ख़राब मौसम के बाद 1 नवंबर को जैसे ही धूप निकली पटना एक्सपो में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. एक्सपो के 8वें दिन सोमवार को एक्सपो में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली, जहाँ अकेले एक दिन में 15,000 से अधिक दर्शक पहुंचे.
वहीं, मेले के शुरुआती आठ दिनों में लगभग एक लाख 30 हजार अधिक आगंतुकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर यह साबित कर दिया है कि यह आयोजन संपूर्ण उत्तर भारत में त्योहारी सीजन का सबसे बड़ा और पसंदीदा शॉपिंग कार्निवल बन चुका है.
‘ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई’, इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
त्योहारी खरीदारी का राष्ट्रीय केंद्र बना गांधी मैदान आयुक्त कार्यालय, पटना प्रमंडल एवं श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति (SKVS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेगा एक्सपो में बिहार के साथ-साथ देश और दुनिया के कोने-कोने से आए प्रमुख उद्यमी, शिल्पी और व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं.
छठ महापर्व के मद्देनजर खरीददारों में जबरदस्त उत्साह
आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के मद्देनजर खरीदारों, विशेषकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. गांधी मैदान में सजे पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, हस्तशिल्प, होम-डकोर और अत्याधुनिक घरेलू उपकरणों के स्टॉल्स पर ताबड़तोड़ खरीदारी हो रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई गति मिली है.
श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के प्रबंधन की हो रही सराहना
प्रशासनिक मुस्तैदी और वैश्विक सराहना मेले में उमड़ रही इस ऐतिहासिक भीड़ के बीच, आयुक्त कार्यालय और श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति (SKVS) द्वारा की गई सुरक्षा, प्रबंधन और आधारभूत व्यवस्थाओं की चहुंओर प्रशंसा हो रही है. देश-विदेश से आए व्यापारियों ने आयोजन की उच्चस्तरीय व्यवस्थाओं से अभिभूत होकर यहाँ तक मांग की है कि ऐसे वैश्विक और सांस्कृतिक-व्यापारिक आयोजन पटना में हर वर्ष होने चाहिए, ताकि वैश्विक निवेशकों और स्थानीय हुनर को एक सशक्त मंच मिल सके. विशालता, लोक-संस्कृति और व्यापार के इस अनूठे संगम ने एक बार फिर पटना को राष्ट्रीय मीडिया के पटल पर केंद्र में ला खड़ा किया है.
यह एक्सपो न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उद्योग को वैश्विक मंच प्रदान करने में ऐतिहासिक भूमिका निभा रहा है. यह भव्य दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 6 नवंबर 2026 तक जनता के लिए खुला रहेगा.
‘लोकतंत्र को कुचला जा रहा है’, INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार















