• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘या तो किसी और से शादी कर लो या मुझसे’, हिना खान ने रॉकी को दिया था अल्टीमेटम
Image

‘या तो किसी और से शादी कर लो या मुझसे’, हिना खान ने रॉकी को दिया था अल्टीमेटम


‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर से एक लंबी जंग लड़ी है. उन्होंने जून 2024 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी के बारे में बताया था.

इस दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा फेज भी आया था जब वो अपने भविष्य की अनिश्चितताओं का सामना कर रहीं थीं. तब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर को शादी का अल्टीमेटम दे दिया था और बिना प्लानिंग के दोनों ने शादी कर ली थी.

अल्टीमेटम के बाद रॉकी ने क्या कहा था

हिना खान ने सानिया मिर्जा के टॉक शो ‘सर्विंग इट अप’ में रॉकी जयसवाल के साथ अचानक शादी का फैसला लेने के बारे में बात की. उन्होंने बताया, ‘ये एक रेंडम डिसीजन था. हमने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी. मुझे नहीं लगता हम इसके लिए तैयार थे.’

इसके बाद उन्होंने लंबे रिलेशनशिप और अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि सेहत की वजह से उन्हें नहीं पता था आगे क्या होने वाला है और उन्होंने रॉकी को अल्टीमेटम दे दिया था. उन्होंने कहा, ‘हम काफी लंबे समय से साथ में थे, 10 साल से भी ज्यादा, शायद 13-14 साल. मैं हेल्थ में जिस फेज से गुजर रही थी, मैंने रॉकी को कह दिया था या तो तुम मूव ऑन कर लो, किसी और से शादी कर लो, जिससे भी तुम चाहो, या फिर मुझसे शादी कर लो क्योंकि मुझे नहीं पता कल क्या होने वाला है.’ इसके बाद रॉकी तुरंत उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गए थे.

या तो किसी और से शादी कर लो या मुझसे', हिना खान ने रॉकी को दिया था अल्टीमेटम

सिर्फ 15 मिनट में हुई थी दोनों की शादी?

जब सानिया ने उनसे पूछा क्या सचमुच आपकी शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई थी, तब हिना ने कहा, ‘असल में उससे भी कम समय में.’ जब हिना से पूछा गया कि क्या उनका ये फैसला सिर्फ हेल्थ के कारण था तब उन्होंने कहा, ‘अगर उस तरह से देखूं तो ये फैसला अनिश्चितता की वजह से था क्योंकि मुझे पता नहीं था. ऐसा सबके साथ होता है, मुझे था कि चलो आगे बढ़ते हैं.’

हिना और रॉकी को अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी याद नहीं थी

हिना खान का मानना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कुछ नहीं बदला. उन्होंने कहा, ‘हमारा रिश्ता शादी से डिफाइन नहीं होता. शादी के बिना या शादी के साथ, हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बदला.’

उन्होंने बताया कि उन्हें तो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी तक याद नहीं रहती. उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है और हमें रात तक याद नहीं आया था कि हमारी एनिवर्सरी है. जब लोगों ने हमें विश किया तब हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और विश किया. हम बहुत चिल और कूल हैं. हम डेट याद रखने वालों में से नहीं हैं.’ 

उन्होंने अपने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के पोस्ट में भी रिश्तेदारों को उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी याद दिलाने के लिए धन्यवाद कहा था. 

यहां देखें पोस्ट:





Source link

Related Posts

Video: ‘मैंने तुम्हें अपना दोस्त समझा था…’ ‘बिग बॉस’ फेम शिवानी कुमारी पर भड़के मार्विन, फूट-फूटकर रोए अमेरिकी इन्फ्लुएंसर

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के बीच विवाद थमने का नाम…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

कुक दिलीप संग अनबन की खबरों पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘किसी नतीजे पर न पहुंचें…’

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

शनिवार को किंग बनी ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ ने ‘दृश्यम 3’ को बुरी तरह पछड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा हाल

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसों की बारिश हुई. ‘जेलर 2’ से लेकर ‘उड़ता तीर’ तक ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

हनी सिंह के भतीजे की मौत, फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई कार, पार्टी से लौट रहे थे

सिंगर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top