• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शनिवार को किंग बनी ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ ने ‘दृश्यम 3’ को बुरी तरह पछड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा हाल
Image

शनिवार को किंग बनी ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ ने ‘दृश्यम 3’ को बुरी तरह पछड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा हाल


शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसों की बारिश हुई. ‘जेलर 2’ से लेकर ‘उड़ता तीर’ तक ने शानदार कलेक्शन किया. वहीं दृश्यम 3 का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक रहा. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

सैकनिल्क के मुताबिक, जेलर 2 ने शनिवार को 9.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 10.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 8,738 शोज मिले और 22.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म ने 444.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के निदेशक नेलसन दिलीपकुमार हैं. रजनीकांत फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, मिरना मेनन फिल्म में फीमेल रोल में हैं. ऋतिक रोशन और मोहनलाल ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है.

‘दृश्यम 3’ का इतना रहा कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने शनिवार को 1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 1.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 3,030 शोज मिले और 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 375.60 करोड़ का नेट और 449.84 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. फिल्म में तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स नजर आए हैं. 

‘प्रहार’ का कलेक्शन

‘प्रहार’ ने शनिवार को 60 लाख का नेट और 70 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 933 शोज मिले और 15 परसेंट ऑकयूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 22.60 करोड़ नेट और 26.81 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं.

यामी गौतम की फिल्म का हाल

‘नई नवेली’ ने शनिवार को 35 लाख का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 41 लाख कमाए. फिल्म ने टोटल 26.35 करोड़ नेट और 31.27 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं.

‘राणाबाली’

‘राणाबाली’ ने शनिवार को 37 लाख नेट और 42.55 लाख ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 57.89 करोड़ नेट कमाए. वहीं 67.23 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

‘उड़ता तीर’ ने भी मारी बाजी

‘उड़ता तीर’ ने शनिवार को नेट 4 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं 4.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 4,978 शोज मिले और 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल नेट 37.75 करोड़ की कमाई की. वहीं 45.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आए.



Source link

Related Posts

‘या तो किसी और से शादी कर लो या मुझसे’, हिना खान ने रॉकी को दिया था अल्टीमेटम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर से एक लंबी जंग लड़ी है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

हनी सिंह के भतीजे की मौत, फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई कार, पार्टी से लौट रहे थे

सिंगर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

दिलजीत दोसांझ क्यों नहीं कर पाए थे बिहार में कॉन्सर्ट? सिंगर ने खुद बताई वजह

दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करने वाले दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो…’, छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. वो…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top